Bollywood

Bhai Tera Star Hai से राघव जुयाल का फर्स्ट लुक आउट, निहारिका एनएम संग इश्क लड़ाते नजर आएँगे एक्टर  

राघव जुयाल फिल्म ‘Bhai Tera Star Hai’ में लीड रोल में नजर आएँगे। वहीं अब इस फिल्म से इनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो गया है, जिसमें इन्हे…

आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैडस ऑफ बॉलीवुड’ में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले अभिनेता राघव जुयाल अब जल्द ही बतौर लीड एक्टर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएँगे। दरअसल ये जल्द ही फिल्म भाई तेरा स्टार है (Bhai Tera Star Hai) में बतौर लीड एक्टर नजर आएँगे। बीते दिन इन्होने इस फिल्म के सेट से एक्ट्रेस निहारिका एनएम संग दो रोमांटिक तस्वीरें साझा की थी। वहीं अब इस इस फिल्म से इनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो गया है।

राघव जुयाल की ‘Bhai Tera Star Hai’ का पहला मोशन पोस्टर

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने ‘भाई तेरा स्टार है’ का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में राघव जुयाल को ढेर सारीऑडियंस के बीच एक बड़ेसे स्टेज पर खड़े देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान सभी लोग उनका नाम अजय-अजय पुकार रहे है।

मोशन पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में राघव एक ऐसे युवा लड़के का किरदार निभा रहे है जो अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्टी में अपनी एक पहचान बनाने के लिए तैयार है। वहीं पोस्टर की टैगलाइन- ‘टैलेंट लोडिंग’ भी इसी तरफ इशारा करती है। अपनी इस मूवी के पोस्टर को शेयर करते हुए राघव ने कैप्शन में लिखा, “बॉलीवुड तैयार हो जाओ, एक नया स्टार आ रहा है। टेलेंट लोडिंग।”

Bhai Tera Star Hai के पोस्टर पर सेलेब्स का रिएक्शन

राघव जुयाल के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ ढेरों सेलेब्स ने भी लाइक और कमेंट की है। सिंगर, रैपर बादशाह ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड तैयार नहीं है।’ निहारिका ने लिखा, ‘मेरा स्टार बॉय।’ रजत बेदी ने लिखा, ‘बहुत अच्छे भाई, गॉड ब्लेस।’ वहीं इसके अलावा संजय कपूर शनाया कपूर, फहमान खान और वरुण धवन सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

Niharika NM संग शेयर की थी कोजी तस्वीरें

बता दे कि Bhai Tera Star Hai पोस्टर रिलीज से पहले बीते दिन राघव जुयाल ने एक्ट्रेस निहारिका एनएम संग दो कोजी तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। वहीं जैसे ही ये तस्वीरें सामने आई लोग निहारिका और राघव के रिलेशनशिप के कयास लगाने लगे। हालाँकि अब क्लियर हो गया है कि ये दोनों डेट नहीं कर रहे बल्कि फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में साथ नजर आने वाले है।

Niharika NM and Raghav Juyal Photos
फिल्म “Bhai Tera Star Hai” में साथ नजर आएँगे राघव-निहारिका
विवेक बी अग्रवाल ने डायरेक्ट की है राघव जुयाल की ये फिल्म

बताते चलें कि Bhai Tera Star Hai फिल्म को विवेक बी अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है, सुदीप्तो सरकार और विवेक बी अग्रवाल ने मिलकर इसकी कहानी लिखी है। वहीं अवंतिका हरी, सुनील रूपनि और विवेक बी अग्रवाल ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में राघव के साथ निहारिका एनएम और संजय कपूर सहित कंई सितारे नजर आएँगे। हालाँकि अभी इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।

FAQ:

Q-क्या राघव जुयाल रिलेशनशिप में है।

Answer: नहीं राघव जुयाल अभी सिंगल है।

Q- राघव जुयाल की उम्र ?

Answer: वर्ष 2026 के अनुसार इनकी उम्र 34 साल है।

Q- राघव जुयाल की नई फिल्म ?

Answer: ये जल्द ही ”Bhai Tera Star Hai’ फिल्म में नजर आने वाले है।

Q- ‘भाई तेरा स्टार है’ फिल्म की रिलीज डेट ?

Answer: इस फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।

Q- ‘भाई तेरा स्टार है’ फिल्म की कास्ट ?

Answer- इस फिल्म में राघव जुयाल के साथ निहारिका एनएम और संजय कपूर सहित कंई सितारे नजर आएँगे।

अगर आपका राघव जुयाल की इस फिल्म के बारे में कोई अन्य प्रश्न है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। 

One thought on “Bhai Tera Star Hai से राघव जुयाल का फर्स्ट लुक आउट, निहारिका एनएम संग इश्क लड़ाते नजर आएँगे एक्टर  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *