Panchayat 5 Trailer: लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के 5वें सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सचिव जी और रिंकी की प्रेम कहानी सबके सामने आ जाती है। वहीं फुलेरा गाँव की सत्ता में भी काफी बदलाव आ जाता है।
Panchayat 5 Trailer हुआ रिलीज
पॉप्यूलर कॉमेडी ड्रामा-सीरीज पंचायत (Panchayat) को दर्शक खूब पसंद करते है। इस सीरीज में काफी सादगी से गाँव का माहौल, रिश्ते और राजनीती को दिखाया गया है, जिसे दर्शक खुद को रिलेट कर पाते है। यही एक बड़ी वजह है कि यह शो दर्शकों को काफी पसंद आता है। बता दे कि अभी तक इसके 4 सीजन आ चुके है और वहीं अब लोग इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं अब यह इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है, दरअसल आज पंचायत के 5वें सीजन का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
बनराकस बने फुलेरा के नए प्रधान
Panchayat 5 Trailer की शुरूवात में दिखाया गया है कि
फुलेरा गाँव की सत्ता में बड़ा बदलाव आ गया है। दरअसल चुनाव हारने के बाद फुलेरा की कमान अब बृजभूषण और मंजू देवी से छिनकर बनराकस और क्रांति देवी के पास चली गई है। वहीं इसके बाद वे सचिव जी और उनके दोस्तों की नाक में दम कर देते है, दरअसल बनराकस पंचायत भवन के सामने जो दारू का अड्डा था उस पर बैन लगा देते है।
सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी की खुली पोल
वहीं इसके अलावा सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी में भी नया मोड़ आता है। दरअसल सभी को उनकी
प्रेम कहानी के बारे में पता चल जाता है, जिसके बाद रिंकी के पिता अभिषेक से काफी नाराज हो जाते है। ऐसे में अब क्या सचिव जो और रिंकी की शादी हो पाएगी या नहीं ये तो ‘Panchayat 5’ देखने के बाद ही पता चलेगा।बताते चलें कि आप Panchayat 5 का नया सीजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है। यह सीरीज 3 दिसम्बर को रिलीज होगी।
यहाँ देखिए Panchayat 5 Trailer Video
लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।