Gurpurab 2026: आज गुरु नानक जयंती के शुभ अवसर पर बॉलीवुड के कंई सितारों ने गुरुद्वारे जाकर मत्था टेका और सभी को प्रसाद बाँटा। इसके अलावा कंई सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर भी अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी है।
Gurpurab 2026: देशभर में मनाई जा रही गुरु नानक जयंती
आज देशभर में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर श्रद्धालु गुरुद्वार जाकर मत्था टेक रहे है। वहीं बॉलीवुड में भी कंई ऐसे सितारे है, जो ये पर्व काफी धूमधाम से मनाते है। वहीं कंई अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी है।
Gurpurab 2026 पर गुरुद्वारे पहुंची निम्रत कौर
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर ने आज सुबह गुरुद्वारे जाकर मत्था टेका। वहीं इसके बाद एक्ट्रेस गुरुद्वारे के बाहर मौजूद पैपराजी और अन्य लोगों को प्रसाद भी वितरित करते नजर आई। सामने आए वीडियो में निम्रत पीले रंग का सलवार सूट पहने काफी प्यारी लग रही थी, वहीं इस दौरान उन्होंने सिर पर दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ था।

शिल्पा शेट्टी ने फैमिली संग गुरुद्वारे में टेका मत्था
Gurpurab 2026 के शुभ अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस
शिल्पा शेट्टी भी अपने पुरे परिवार के साथ गुरुद्वारे पहुंची। इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चे उनके साथ नजर आए। वहीं मत्था टेकने के बाद एक्ट्रेस ने वहाँ मौजूद पैप्स को प्रसाद भी बाँटा।
मिहिर आहूजा ने दी Gurpurab 2026 की बधाईयाँ
‘द आर्चिज’ और ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ फेम
मिहिर आहूजा ने भी कंई प्यारी इस तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को गुरुपर्व की बधाईयाँ दी है। इन तस्वीरों में मिहीर को गोल्डन टेंपल में मत्था टेकते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गुरु नानक जयंती दी लख लख बधाईयाँ।”

अक्षय कुमार का प्यारा पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपने सभी फैंस को Gurpurab 2026 की शुभकामनाएँ दी है। अक्षय ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जहाँ सेवा है, वहाँ भक्ति है। जहाँ प्रेम है, वहीं ईश्वर का वास है। गुरु नानक जी दे प्रकाश पर्व दियां लख-लख वधाईयां।”
शहनाज गिल ने फैंस को दी गुरु नानक जयंती की बधाईयाँवहीं एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी प्यारी इस तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को गुरु नानक जयंती की शुभ कामनाएँ दी है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप सभी को गुरुपर्व की बधाईयाँ।”

लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।