
‘मेरे हाथ कांप रहे है…’, Karan Kundrra ने घुटनों पर बैठकर तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, इमोशनल हुई एक्ट्रेस
Karan Kundrra और तेजस्वी प्रकाश कंई सालों से डेट कर रहे है। वहीं हाल ही में करण ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में तेजा को शादी के लिए प्रपोज किया है।
टीवी का मशहूर कपल करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश काफी लंबे समय से डेट कर रहे है। इनकी शादी के अफवाहें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। परंतु अब फाइनली वो दिन आ गया है, जिसका Tejran (करण और तेजस्वी के फैंस) को लंबे समय से इंतजार था। दरअसल करण ने आखिरकार 4 सालों की डेटिंग के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है।
Karan Kundrra ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज
दरअसल नेटफ्लिक्स के शो ‘देसी ब्लिंग’ के फाइनल एपिसोड के दिन करण कुंद्रा ने अपनी लेडी लव तेजा के लिए एक बेहद ही शानदार सरप्राइज प्लान किया था। उन्होंने पूल किनारे बेहद खूबसूरत डेकोरेशन कराई थी और वहां एक बोर्ड पर ‘विल यू मैरी मी’ भी लिखा था। इस दौरान शो के कंई अन्य मेंबर्स भी वहां मौजूद रहे।
दरअसल करण कुंद्रा ने पहले पंजाबी में तेजस्वी के लिए एक प्यारी सी स्पीच दी। वहीं इसके बाद उन्होंने घुटनों पर बैठकर तेजा से पूछा- ‘Will You Marry Me’, इतना सुनते ही तेजस्वी बेहद इमोशनल हो जाती है और वे उन्हें हाँ कह देती है। तभी करण उन्हें रिंग पहनाते है।

इमोशनल हुई तेजस्वी प्रकाश
वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी इस दौरान बेहद इमोशनल हो गई और उनकी आँखों से आंसू बहने लगे। वहीं इस दौरान उन्हें कहते सुना जा सकता है- ‘मेरे हाथ कांप रहे है।’ तभी वे Karan Kundrra से गले मिलकर रोने लगती है
बिग बॉस के घर में मिले थे Karan Kundrra और तेजस्वी प्रकाश
जिन्हे नहीं पता, उनके लिए बता दे कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की पहली मुलाकात साल 2021 में रियलिटी शो बिग बोस 15 के सेट पर हुई थी। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। गौरतलब है कि इनके रिश्ते को 5 साल से ज्यादा का समय हो गया है, वहीं अब फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे है।
