Ranveer Singh Top 7 Songs

Ranveer Singh Top 7 Songs, जो आज भी है हर पार्टी और शादी की जान 

Ranveer Singh Top 7 Songs: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और फुर्तीले एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेस से दर्शकों का दिल जीत लेते है। वहीं आज इनके बर्थडे के मौके पर हम आपको इनके 7 ऐसे Songs के बारे में बताने जा रहे है, जिसे सुनते ही फैंस भी झूम उठते है।

6 जुलाई 1985 को जन्में रणवीर सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। गौरतलब है कि रणवीर का नाम बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और फुर्तीले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। मूवी हो या सॉन्ग ये अक्सर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लेते है। वहीं अपने फिल्मी करियर के दौरान इन्होने कंई ऐसे गाने दिए, जिन्हे सालों बाद भी फैंस काफी पसंद करते है। तो चलिए आज रणवीर के बर्थडे के मौके पर हम आपको इनके इनके ऐसे टॉप सात गानों (Ranveer Singh Top 7 Songs) के बारे में बताने जा रहे है, जो आज भी हर एक पार्टी की जान है और जिन्हे सुनते ही लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते है।

Ranveer Singh Top 7 Songs:

(1) Gallan Goodiyan Song (फिल्म- Dil Dhadakne Do)

Singers- यशिता शर्मा, मनीष कुमार टीपू, फरहान अख्तर, शंकर माधवन और सुखविंदर सिंह

जोया अख्तर की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में अनिल कपूर, शेफाली शाह, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा सहित कंई सितारे नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही एवरेज प्रदर्शन किया हो। हालाँकि इस फिल्म का एक गाना गल्लां गुड़ियां (Gallan Goodiyan Song) काफी पसंद किया गया था। इस गाने में प्रियंका और रणवीर की जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस गाने की रिलीज को भले ही एक दशक से अधिक का समय हो गया हो, परतुं आज भी लोग इस गाने को सुनते ही झूमने को थिरकने पर मजबूर हो जाते है।

(2) Khalibali Song (फिल्म- Padmaavat)

Singer- Shivam Pathak

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर यह मूवी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं इस फिल्म का एक गाना ‘खलीबली‘ भी काफी पसंद किया था। इस गाने के लिरिक्स और इसमें रणवीर के अतरंगी डांस मूव्स की वजह से ये गाना फैंस को काफी पंसद आया था।

Ranveer Singh Khalibali Song
फोटो क्रेडिट: T-Series/ Youtube (Ranveer Singh Top 7 Songs)

(3) Malhari Song (फिल्म- Bajirao Mastani)

Singer- Vishal Dadlani

Ranveer Singh Top 7 Songs: संजय लीला भंसाली की 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ भी काफी सक्सेसफुल रही थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे। वहीं इस मूवी से रणवीर का एक गाना मल्हारी भी दर्शकों के बीच काफी पॉप्यूलर हुआ था। दरसअल इस गाने के रणवीर की जोशीली डांस परफॉर्मेंस फैंस काफी पसंद आई थी।

Ranveer Singh Top 7 Songs Malhari
इमेज क्रेडिट: Sony Music India/Youtube

(4) Aankh Marey Song (फिल्म- Simmba)

Singers- Mika Singh, Neha Kakkar, Kumar Sanu

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंबा’ 2018 में रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह (Ranveer Singh Top 7 Songs) और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म का एक गाना ‘आँख मारे’ आज एक पार्टी एंथम बन चूका है।

(5) Tattad Tattad Song (फिल्म- Goliyon Ki Rasleela Ram-leela)

Singer- Aditya Narayan

रणवीर सिंह की 12 साल पहले आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के एक गाने  ‘Tattad Tattad’ को भी Ranveer Singh Top 7 Songs की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। दरअसल इस गाने में रणवीर के एक्सप्रेशन और डाँस मूव्स ने जनता का दिल जीत लिया था।

Ranveer Singh Tattad Tattad Song
फोटो क्रेडिट: Sony Music India/ Youtube
(6)What Jhumka Song (फिल्म- Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani)

Singer- Arijit Singh and Jonita Gandhi

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का एक गाना ‘व्हाट झुमका’ (Ranveer Singh Top 7 Songs) काफी वायरल हुआ था। इस गाने के कैची लिरिक्स और आलिया व रणवीर की जबरदस्त केमेस्ट्री ने इसे फैंस के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया था।

(7) Nashe Si Chadh Gayi Song (फिल्म-Befikre)

Singer- Arijit Singh, Caralisa Monteiro

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह-वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘बेफिक्रे’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था। हालाँकि इस फिल्म का एक गाना ‘नशे सी चढ़ गई’ काफी पॉप्यूलर हुआ था, जिसे भी Ranveer Singh Top 7 Songs की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। दमदार बीट्स और शानदार डांस मूव्स से भरा रणबीर कपूर का यह सॉन्ग किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट है।

FAQ:

Q- Ranveer Singh Birthday ?

Answer: रणवीर सिंह का बर्थडे 6 जुलाई को होता है।

Q- Ranveer Singh Age ?

Answer: वर्ष 2026 के अनुसार रणवीर की उम्र 41 साल है।

Q- क्या रणवीर सिंह हिंदू धर्म के है ?

Answer: रणवीर सिंह सिंधी हिंदू/ सिंधी सिख फैमिली से ताल्लुक रखते है।

Q- रणवीर सिंह का असली नाम क्या है।

Answer: रणवीर सिंह का असली नाम/ पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है।

आपको रणवीर सिंह से जुड़ी ये जानकारी कैसी लगी और इन Ranveer Singh Top 7 Songs में से आपको कौन सा गाना बेहद पसंद है, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top