
Khatron Ke Khiladi 15 की कंफर्म लिस्ट: गौरव खन्ना, हर्ष गुजराल से लेकर रुहानिका धवन तक ये सितारे होंगे शामिल
Khatron Ke Khiladi 15 : रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन एक बार फिर इस शो में वापसी करते नजर आएंगी। इसके अलावा गौरव खन्ना, औरी, रहानिका धवन व…
Khatron Ke Khiladi 15 की लिस्ट
रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर नए सीजन (Khatron Ke Khiladi 15 )के साथ वापसी के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर इस इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होगी। वहीं शो की शूटिंग शुरु होने से पहले आज मुंबई में सभी कंटेस्टेंट इस शो के लॉन्च के लिए एक साथ आए, जिसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आपको बता दे कि अब कि बार खतरों के खिलाड़ी में नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी नजर आएँगे। तो चलिए देखते है Khatron Ke Khiladi 15 की कंफर्म लिस्ट।
1.रुबीना दिलैक Khatron Ke Khiladi 15 में आएंगी नजर
बिग बॉस 14 की विनर और खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक एक बार फिर इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। बता दे कि KKK 12 में रुबीना ने काफी अच्छा परफॉर्म किया था और नतीजन वे इस शो की फाइनलिस्ट भी रही थी।
2.जैस्मिन भसीन
टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन भी एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी में वापसी कर रही है। बता दे कि इससे पहले ये KKK 9 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी और इन्होने अपने स्टंट्स से दर्शकों को काफी प्रभावित किया था। ऐसे में फैंस एक बार फिर इन्हे स्टंट परफॉर्म करते हुए देखना चाहेंगे।
3.करण वाही
एक्टर करण वाही जो खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में नजर आए थे, एक बार फिर Khatron Ke Khiladi 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएँगे।
4.अविका गौर
बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 की कंटेस्टेंट रह चुकी है। वहीं अविका अब एक बार फिर KKK 15 का हिस्सा बनेंगी।
5.ऋत्विक धनजानी
Khatron Ke Khiladi सीजन 8 के लोकप्रिय प्रतियोगी ऋत्विक धनजानी भी अब की बार रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ट रियलिटी शो में वापसी कर रहे है।
6.विशाल आदित्य सिंह
बिग बॉस 14 के बहुचर्चित कंटेस्टेंट में से एक और खतरों के खिलाडी सीजन 11 के सेकेंड रनर अप विशाल आदित्य सिंह Khatron Ke Khiladi 15 में वापसी करेंगे।
7.गौरव खन्ना
बिग बॉस 19 में शानदार जीत के बाद अब टीवी एक्टर गौरव खन्ना खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नजर आएँगे।
8.फरहाना भट्ट
बिग बॉस 19 फेम फरहाना भट्ट का नाम भी KKK 15 की कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल है।
9.Orry/Orhan Awatramani
अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ हैंगऑउट करते नजर आने वाले ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि का नाम भी Khatron Ke Khiladi 15 के कंफर्म कंटेस्टेंट क लिस्ट में शामिल है।
10.शगुन शर्मा
टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ट रियलिट शो में शामिल होंगी।
11.अविनाश मिश्रा
टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नजर आएँगे।
12. हर्ष गुजराल
कॉमेडियन हर्ष गुजराल का नाम भी रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाडी सीजन 15 की लिस्ट में शामिल है। ऐसे में हर्ष के फैंस कॉमेडी के अलावा इन्हे स्टंट परफॉर्म करते देखने के लिए बेहद उत्साहित है।
13.रुहानिका धवन
टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में छोटी रूही का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रुहानिका धवन Khatron Ke Khiladi 15 में स्टंट परफॉर्म करते हुए नजर आएँगे। बता दे कि रुहानिका इस सीजन की सबसे कम उम्र की कंटस्टेंट होने वाली है। दरअसल ये अभी केवल 18 साल की है।
यह भी जरूर देखें:
Avika Gor: पति मिलिंद चंदवानी के साथ बैंकॉक शिफ्ट हुई अविका गौर, क्या अब छोड़ देंगी एक्टिंग ?
Kiara Advani Vacation: कियारा अडवाणी ने पति सिद्धार्थ और बेटी सरायाह के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
