
Sooraj Nambiar के साथ मौनी रॉय का तलाक, बेस्टी दिशा पटानी ने भी किया अनफॉलो
Sooraj Nambiar: फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय का उनके पति Sooraj Nambiar के साथ तलाक होने वाला है। दरअसल दोनों ने शादी के करीब 4 साल बाद…
टीवी इंडस्ट्री से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की पर्सनल लाइफ में लगता है कुछ ठीक नहीं चल रहा। दरअसल आज सुबह से ही मौनी और इनके पति सूरज नांबियार (Sooraj Nambiar) की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस बीच मौनी ने इंस्टाग्राम पर भी अपने पति सूरज को अनफॉलो कर दिया है, जिससे इनके डिवोर्स की खबरों को और हवा मिल गई है।
Mouni Roy और Sooraj Nambiar का तलाक
दरअसल मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार को इंस्टग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें और पति सूरज के साथ की अन्य तस्वीरों को भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है।
बस यही सब देख लोग कयास लगा रहे है कि मौनी और उनके पति के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले वाले है।
मौनी की बेस्टी दिशा पटानी ने भी किया ये काम
वहीं इन सब के बीच मौनी की बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पटानी ने भी कुछ ऐसा किया, जिससे नागिन फेम एक्ट्रेस की तलाक की खबरों को और हवा मिल गई। दरअसल दिशा ने भी सोशल मीडिया पर Sooraj Nambiar को अनफॉलो कर दिया है।
Sooraj Nambiar और मौनी रॉय ने 2022 में रचाई थी शादी
जानकारी के लिए बता दे कि मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी। दरअसल इस कपल ने पहले मलयाली रीती रिवाजों से शादी की थी। वहीं इसके बाद इन्होने बंगाली रीती-रिवाजों के साथ भी ब्याह रचाया था।
यह भी देखें: Siddharth Mother: अदिति राव हैदरी ने मदर्स डे पर माँ और सास के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें