Site icon Filmy Ghost

Siddharth Mother: अदिति राव हैदरी ने मदर्स डे पर माँ और सास के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें 

siddharth mom

Siddharth Mother : अदिति राव हैदरी ने मदर्स डे पर अपनी माँ और सास के साथ कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके पति सिद्धार्थ अपनी माँ के साथ…

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है। वहीं माँ के प्रति सम्मान और प्यार व्यक्त करने का यह दिन आज देशभर में पुरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास दिन पर हर कोई अपनी माँ के प्रति प्यार जताकर और उन्हें गिफ्ट आदि देकर स्पेशल फील कराने में लगा है। ऐसे में कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस मदर्स डे पर अपनी के साथ प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

 Siddharth Mother: माँ और सास के साथ पोज देते दिखे सिद्धार्थ

वहीं आज मदर्स डे के अवसर पर एक्टर सिद्धार्थ (जो अपनी फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर बेहद कम साझा करते है) की भी उनकी माँ के साथ एक प्यारी सी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में अभिनेता अपनी मॉम को हग करते नजर आ रहे है।

Siddharth Mother and Aditi Rao Hydari Mother

दरअसल हाल ही में अदिति राव हैदरी ने अपन सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में अदिति और सिद्धार्थ को अपनी माँ के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

अदिति राव हैदरी ने माँ के लिए लिखा प्यारा कैप्शन

एक तस्वीर में अदिति राव हैदरी अपनी माँ और सास के साथ पोज देते नजर आ रही है। जबकि एक अन्य में सिद्धार्थ को अपनी सास से गले मिलते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनत्री ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी अम्मा डे… हर दिन। बेस्टेस्ट mumsiepoo x 2.”

अदिति और सिद्धार्थ की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने इन तस्वीरों पर कमेंट कर प्यार बरसाया है।

अदिति और सिद्धार्थ ने दो साल पहले रचाई थी शादी

बता दे कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर 2024 को शादी रचाई थी। इस जोड़े ने बेहद ही सादगी भरे अंदाज में तेलंगाना के 400 साल पुराने मंदिर में विवाह रचाया था, जिसमें इनके फैमिली मेंबर्स और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

यह भी देखें: Mothers Day 2026: सनी देओल से लेकर सारा अली खान तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी माताओं पर लुटाया प्यार 

Exit mobile version