Site icon Filmy Ghost

Dil Chahta Hai: आमिर, सैफ और अक्षय खन्ना की फिल्म को पुरे हुए 25 साल, डायरेक्टर फरहान अख्तर ने लिखा इमोशनल नोट 

Dil Chahta Hai

Dil Chahta Hai: आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘दिल चाहता है’ को 25 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर इस फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने पुरानी यादों को ताजा किया है।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने फिल्म दिल चाहता है (Dil Chahta Hai) से अपने निर्देशकीय करियर की शुरूवात की थी। वर्ष 2001 में  रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आए थे। वहीं आज इस फिल्म की रिलीज को 25 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर फरहान ने एक इमोशनल नोट लिखा है।

Dil Chahta Hai की 25वीं एनिवर्सरी पर फरहान अख्तर का पोस्ट

दरअसल हाल ही में फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘दिल चाहता है’ मूवी का एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर पर आमिर, अक्षय और सैफ की एक तस्वीर के साथ लिखा है, “हंसी, दोस्ती और कभी न भूले जा सकने वाली यादें को सेलिब्रेट कर रहे है।”

वहीं Dil Chahta Hai के इस पोस्टर को शेयर करते हुए फरहान ने कैप्शन में लिखा, “यकीन ही नहीं होता कि 25 साल बीत गए। आकाश,समीर और सीड को देखकर बिल्कुल भी नहीं लगता कि वे थोड़े से भी बूढ़े हुए है। आप सभी दर्शकों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने इसे आज भी जिंदा और प्रसांगिक बनाए रखा। आप सभी को बड़ा सा हग।”

Dil Chahta Hai की सिल्वर एनिवर्सरी पर फरहान-रितेश सिंधवानी ने की खास अनाउंसमेंट

बता दे कि फरहान अख्तर के लिए ये फिल्म (Dil Chahta Hai) इसलिए भी खास है क्योंकि ये उनके और रितेश सिंधवानी के प्रोडक्शन हाउस Excel Entertainment की पहली फिल्म है। वहीं इस खास मौके पर फरहान और रितेश ने एक खास घोषणा भी की है। दरअसल वे Excel Origins की स्थापना कर रहे है, जिसका मकसद नई पीढ़ी के फिल्ममेकर्स और ऐसे लोगों को खोजना और सपोर्ट करना है, जिनके पास कहने के लिए जबरदस्त कहानियाँ हो।

फरहान अख्तर और रितेश सिंधवानी ने 26 की उम्र में शुरू किया था Excel Entertainment

दरअसल इन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, “25 साल पहले हमने Excel Entertainment शुरू किया था और एक फिल्म Dil Chahta Hai पर काम करना शुरू किया। हमारा एक सिंपल विश्वाश था- नई आवाजें, कहानियाँ कहने का एक अलग तरीका और दर्शकों तक पहुँचना। हम तब 26 साल के थे। उस समय हमारे पास हर सवाल का जवाब तो नहीं था लेकिन एक आइडिया था, जिसपर हमें भरोसा था। रिस्क लेने की हिम्मत थी और उसे सच कर दिखाने का पक्का इरादा।”

Excel Origins की शुरूवात का उद्देश्य

उन्होंने आगे लिखा, “जब हम इस सफर में मिली चीजों पर नजर डालते है तो हम यह भी सोचते है कि अगले 25 सालों में हमारे लिए आगे क्या है। हमारा ऐसा मानना है कि इसमें ऐसे युवा और महत्वकांक्षी फिल्ममेकर्स शामिल होंगे, जिनके पास नए और साहसी विचार है और जो अलग तरह से कहानियाँ कहने की हिम्मत रखते है।”

“इसलिए आज जब Excel अपनी सिल्वर एनिवर्सरी मना रहा है तो हम Excel Origins शुरू कर रहे है। एक ऐसी पहल जिसका मकसद फिल्ममेकर्स की अगली पीढ़ी को खोजना है और उन्हें सपोर्ट करना है। नई आवाजें, ओरिजिनल कहानियाँ और अनोखे जॉनर। हम जहां से आए है उसे सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि सिनेमा के भविष्य में इन्वेस्ट करें। Excel के 25 साल, अब अपनी जड़ों (Origins) की तरफ वापसी।”

यहाँ देखिए रितेश सिंधवानी और फरहान अख्तर का ये पोस्ट

यह भी जरूर देखें:

Aamir Khan ने 61 की उम्र में Gauri Spratt संग रचाई तीसरी शादी, सामने आई पहली तस्वीर 

Imran Khan: 10 साल बाद लीड एक्टर के रूप में वापसी कर रहे इमरान खान, शेयर की अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी 

Exit mobile version