Jiya Shankar Engagement: मशहूर एक्ट्रेस जिया शंकर ने अपन बॉयफ्रेंड करण संग सगाई कर ली है। उन्होंने अपने मंगेतर का चेहरा भी रिवील कर दिया है।
Jiya Shankar Engagement Photos: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम जिया शंकर पिछले काफी समय से एक मिस्ट्री मैन को डेट कर रही है। दरअसल जिया ने दिसंबर 2025 में एक लड़के के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि वे रिलेशनशिप में है। हालाँकि एक्ट्रेस ने कभी भी अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा रिवील नहीं किया। वहीं अब आखिरकार वो दिन आ ही गया है जब जिया ने अपने BF से सभी को इंट्रोड्यूस कराया है।
वायरल हुई Jiya Shankar Engagement Pics
दरअसल जिया शंकर को उनके बॉयफ्रेंड करण ने काफी ड्रीमी अंदाज में प्रपोज किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आज अपने मंगेतर का फेस भी रिवील कर दिया है।
Jiya Shankar Engagement: सामने आई तस्वीरों में जिया को पेस्टल येलो कलर की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वहीं उनके बॉयफ्रेंड करण इस दौरान कढ़ाईदार शर्ट और वाइट ट्राउज़र पहने दिखे। सामने आई तस्वीरों में करण को घुटनों पर बैठकर जिया को प्रपोज करते देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीर में अभिनेत्री ने अपनी डायमंड इंगेजमेंट रिंग भी दिखाई है।
जिया शंकर ने बॉयफ्रेंड करण को बताया अपना ‘घर’
इन तस्वीरों Jiya Shankar Engagement को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “तो शायद ये बात सच है कि प्यार आपको तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद कर रहे हो लेकिन भगवान ने यहाँ सच में मेरे सब्र की परीक्षा ली है। यह बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन फिर भी यह किसी तरह हो ही गया। तुम चाहे मुझसे मीलों दूर थे लेकिन तुमसे हुई हर बात घर जैसा महसूस कराती थी।”
“यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था लेकिन हमने हर दिन एक दूसरे का साथ चुना। तुमने मुझे वो प्यार दिया, जिसका मैंने जिंदगी भर इंतजार किया। तुमने मुझे मेरे सबसे मुश्किल दिनों में भी हँसाया। एयरपोर्ट पर जब भी तुम जाते थे तो तुम मुझे कसकर गले लगा लेते थे, जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो।”
बॉयफ्रेंड करण संग जिंदगी बिताने को बेताब जिया शंकर (Jiya Shankar Engagement)
जिया ने आगे लिखा, “हम दुनिया में चाहे जहाँ भी हो, घर मेरे लिए कोई जगह नहीं थी बल्कि वो तो तुम ही थे। मेरे नटखट साथी, मेरे बेस्टफ्रेंड, मेरे ABCD। लाइफ तुम्हारे साथ बिल्कुल एक एडवेंचर की तरह है और यह मेरी फेवरेट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की तरह है। मैं तुम्हारे साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने और तुम्हे वैसा ही प्यार करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ, जैसा तुम मुझे करते हो। आई लव यू, करण।”
अभिषेक मल्हान संग जुड़ चूका जिया का नाम
बता दे कि इससे पहले जिया शंकर का नाम मशहूर यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान संग जुड़ चूका है। दरअसल ये दोनों बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में साथ नजर आए थे और इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। हालाँकि इन दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया था।
FAQ:
प्रश्न 1. जिया शंकर की उम्र कितनी है ?
उत्तर: वर्ष 2026 के अनुसार इनकी उम्र 31 वर्ष है।
प्रश्न 2. क्या जिया शंकर रिलेशनशिप में है ?
उत्तर: जी हाँ, जिया शंकर ने करण संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
प्रश्न 3: जिया शंकर बिग बॉस के किस सीजन में नजर आई थी ?
उत्तर: ये बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में नजर आई थी।
प्रश्न 4: जिया शंकर की फ़िल्में ?
उत्तर: ये कंई तेलगु, तमिल और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी है। इन्हे पिछली बार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ मराठी मूवी ‘Ved’ में देखा गया था।
प्रश्न 5: जिया शंकर के बॉयफ्रेंड कौन है ?
उत्तर: जिया शंकर के बॉयफ्रेंड का पूरा नाम करण धनक है, जो एक US बेस्ड बिजनेसमैन है।
अगर आपका जिया शंकर या इनसे जुड़ा कोई अन्य सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें।

