Bollywood

Huma Qureshi: जल्द बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग शादी रचाएंगी हुमा कुरैशी ? तारीख से लेकर वेडिंग वेन्यू तक सब हो गया फाइनल 

बॉलीवुड एक्ट्रेस Huma Qureshi जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। दरअसल ये जल्द ही अपने बॉयफ्रैंड रचित सिंह एक साथ ब्याह रचाएंगी।

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi ) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुमा 40 की उम्र में  दुल्हन बनने वाली है। गौरतलब है कि ये पिछले काफी समय से एक्टिंग कोच रचित सिंह को डेट कर रही है। वहीं अब ये दोनों शादी की योजना बना रहे है।

Huma Qureshi जल्द करेंगी शादी ?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हुमा कुरैशी और उनके बॉयफ्रेंड रचित सिंह इस साल के अंत में शादी की योजना बना रहे है। दरअसल ये  अक्टूबर 2026 के अंत में या नवंबर में शादी रचा सकते है।

कब और कहाँ होगी Huma Qureshi की शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक हुमा एक सिंपल वेडिंग और ग्रैंड रिसेप्शन चाहती है। बताया जा रहा है कि इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे। इसके अलावा फिलहाल इस बात की ज्यादा संभावना है कि इनकी शादी मुंबई में होगी।

एक्साइटेड हुए फैंस

बता दे कि फिलहाल हुमा कुरैशी और उनके बॉयफ्रेंड की तरफ से इस बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है। परतुं इस खबर के सामने आते ही हुमा के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है।

यह भी देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *