Bollywood

Tumbbad 2 Release Date: सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान 

Tumbbad 2 Release Date: सोहम शाह की 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्बाड’ का सीक्वल बन रहा है। वहीं अब ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। बता दे कि अब कि बार इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी…

सोहम शाह की 2018 में आई हॉरर मूवी Tumbbad ने भले ही अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न किया हो। परंतु  2024 में री-रिलीज करने पर इस मूवी ने सफलता का नया इतिहास दिया। दरअसल दोबारा रिलीज करने पर इस फिल्म ने 38 करोड़ से अधिक की कमाई की। तुम्बाड की री-रिलीज पर मिली इस सफलता ने एक बात तो क्लियर कर दी कि दर्शक एक बार फिर से इस डरावनी काल्पनिक दुनिया में जरूर खोना चाहेंगे। ऐसी में मेकर्स पिछले कुछ समय से फोटोज/वीडियो शेयर कर इस फिल्म के बारे में अपडेट देते रहते है। वहीं अब इसकी रिलीज डेट (Tumbbad 2 Release Date) भी अनाउंस कर दी गई है।

Tumbbad 2 Release Date की हुई घोषणा

वहीं अब मेकर्स ने Tumbbad 2 की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। दरअसल हाल ही निर्माताओं ने इस फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की ऑफिशियल  अनाउंसमेंट की है। बता दे कि इस मूवी को देखने के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Tumbbad 2 Release Date

लालच की विरासत जारी है- सोहम शाह

सोहम शाह ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, “पापमय अतीत, भयावह भविष्य। भूख बढ़ती ही जा रही है, लालच की विरासत जारी है। अपने कैलेंडर को मार्क कर ले। तुम्बाड 2, 3.12. 2027 को आ रही है।”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे शामिल (Tumbbad 2 Release Date)

बता दे कि अब की बार तुम्बाड का ये सीक्वल और भी खास होने वाला है। दरअसल दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अब कि बार इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आएँगे। सोहम शाह ने कुछ दिनों पहले ही नवाजुद्दीन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे समय के एक बेहतरीन अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी Tumbbad 2 से जुड़ गए है।

Tumbbad 2 कास्ट, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर्स

बताते चलें कि Tumbbad 2 का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे है। वहीं इस फिल्म का निर्माण सोहम शाह के प्रोडक्शन हाउस सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज (डॉ जयंतीलाल गड़ा) के द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो सोहम शाह एक बार फिर इस फिल्म में विनायक राव की भूमिका निभाते नजर आएँगे। वहीं अब की बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

यह भी देखें: Siddhant Chaturvedi: CA की पढ़ाई करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी आखिर कैसे बने बॉलीवुड के सक्सेसफुल एक्टर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *