Bollywood

Ojas Gautam: यामी गौतम ने छोटे भाई ओजस के बर्थडे पर लुटाया प्यार, आदित्य धर ने भी दी बधाई 

Ojas Gautam : यामी गौतम ने अपने बेबी ब्रदर ओजस गौतम के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। बता दे कि ओजस ने ‘धुरंधर’ फिल्म

बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक यामी गौतम (Ojas Gautam) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। यामी और उनकी फैमिली के लिए पिछले कुछ समय काफी अच्छा रहा है। दरअसल पहले यामी को इनकी फिल्म ‘हक’के लिए काफी सराहा गया,  इस फिल्म में इनके काम के फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज ने खूब तारीफ की। वहीं इसके बाद यामी के पति और मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्में ‘धुरंधर’, और ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। ऐसे में एक्ट्रेस और इनके परिवार के लिए बीता कुछ समय काफी खुशी भरा रहा है।

Ojas Gautam के बर्थडे पर यामी का पोस्ट

इसी बीच यामी ने हाल ही में अपनी एक खूबसूरत सी फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस को अपने मम्मी-पापा और छोटे भाई ओजस गौतम के साथ देखा जा सकता है। दरससल आज इनके भाई का जन्मदिन है। ऐसे में एक्ट्रेस ने ये प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपने बेबी ब्रदर को बर्थडे विश किया है।

वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे सबसे Brightest गौतम। आप सदा ज्ञान, प्रतिभा और दयालुता से परिपूर्ण रहे। फॉरएवर मेरा लिटिल बेबी ब्रदर, ओजस।”

आदित्य धर ने भी किया विश

यामी के अलावा उनके पति डायरेक्टर आदित्य धर ने भी फिल्म धुंरधर के सेट से कंई तस्वीरें शेयर करते हुए Ojas Gautam को बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धुरंधर फिल्म के निर्माण में ओजस का भी काफी योगदान रहा है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आदित्य ने कैप्शन में लिखा, “उस लड़के को जो भविष्य में एक महान हस्ती बनेगा। हैप्पी बर्थडे, ओजस। आपको प्यार, सौभाग्य और खुशियाँ हमेशा मिलती रहे। आप सचमुच बेहद खास हो।”

यह भी देखें: Huma Qureshi: जल्द बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग शादी रचाएंगी हुमा कुरैशी ? तारीख से लेकर वेडिंग वेन्यू तक सब हो गया फाइनल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *