Site icon Filmy Ghost

Tera Ho Jaun Song: वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमस्ट्री, रिलीज हुआ HJTIHH का नया गाना 

varun dhawan and pooja hegde Tera Ho Jaun song

Tera Ho Jaun Song : वरुण धवन और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘तेरा हो जाऊँ’ रिलीज हो गया है। इस फिल्म में…

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जल्द ही अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (HJTIHH) में नजर आने वाले है। इस फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय सहित कंई सितारे नजर आएँगे। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना तेरा हो जाऊँ (Tera Ho Jaun Song) रिलीज कर दिया है।

Tera Ho Jaun Song रिलीज हुआ

दरअसल तेरा हो जाऊँ गाने में वरुण धवन और पूजा हेगड़े की जबरदस्त केमस्ट्री दर्शकों का खूब दिल जीत रही है। इसके अलावा दोनों के डांस स्टेप्स भी देखने लायक है। बता दे कि इस गाने के लिरिक्स वायु ने लिखे है। वहीं स्टेबिन बेन और जोनिता गाँधी ने इस गाने को गाया है।

यहाँ देखिए Tera Ho Jaun Song-

है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट

वहीं बात करें फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ कि इस फिल्म जरिए बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक डेविड धवन ने  एक बार फिर निर्देशन की कमान संभाली है। वहीं इस फिल्म को इनकी आखिरी निर्देशित फिल्म के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो वरुण धवन और पूजा हेगड़े के अलावा मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, मनीष पॉल ,जिम्मी शेरगिल और चंकी पांडे सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म अगले महीने यानि 5 जून 2026 को सिनेमाघरन में दस्तक देगी।

यह भी देखें:

Exit mobile version