Mahakavya Shri Ramayan Katha

Mahakavya Shri Ramayan Katha: अंजलि अरोड़ा-देव शर्मा ने की हरियाणा के CM से मुलाकात, जारी किया अपनी फिल्म का पोस्टर 

अंजलि अरोड़ा ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘Mahakavya Shri Ramayan Katha’ की रिलीज से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी मूवी का एक पोस्टर भी उन्हें भेंट किया।

सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा जल्द ही रियलिटी शोज के बाद अब फिल्मों में कदम रखने जा रही है। दरअसल ये महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की (Mahakavya Shri Ramayan Katha- Shri Ram Ki) से डेब्यू करने वाली है। अभिषेक सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अंजलि ने माता सीता का किरदार निभाय है। वहीं एक्टर देव शर्मा प्रभु श्री राम के किरदार में नजर आएँगे। कुछ दिनों पहले ही निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर जारी किया था, इस फिल्म की स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक कीझलकी मिली थी।

Mahakavya Shri Ramayan Katha टीम ने की हरियाणा CM से मुलाकात

वहीं अब फिल्म की रिलीज से पहले अंजलि अरोड़ा और देव शर्मा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है और सीएम साहब का धन्यवाद भी किया है।

अंजलि अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का जताया आभार

सामने आई तस्वीरों में अंजलि और देव अपनी फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा का एक नया पोस्टर सीएम भेंट करते नजर आ रहे है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “माननीय हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी पहली फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा के लिए उनका आशीर्वाद, स्नेह और प्रोत्साहन मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। युवा कलाकारों और नई प्रतिभाओं के प्रति उनका समर्थन सच में प्रेरणा देने वाला है।

जारी किया Mahakavya Shri Ramayan Katha का नया पोस्टर

अंजलि ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर उन्हें हमारी फिल्म का पोस्टर भी भेंट किया और उनके कर कमलों से इस पोस्टर को आप सभी तक पहंचाने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम की कृपा, बड़ों के आशीर्वाद और आप सभी के साथ श्री रामायण कथा 25 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।”

Mahakavya Shri Ramayan Katha की रिलीज डेट

जानकारी के लिए बता दे कि अंजलि अरोड़ा की डेब्यू फिल्म रामायण पर आधारित है, जिसमें इन्होने माता सीता का किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version