Apoorva Mukhija: रिबेल किड के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा अब भारत छोड़ न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गयी है। दरअसल उन्होंने खुद इस बात क जानकारी दी है।
रिबेल किड के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। बता दे कि ये पिछले साल कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडिया गोट लेटेंट’ में की गई एक टिप्पणी के बाद काफी विवादों से घिर गई थी, जिसके बाद इन्हे कोर्ट-कचहरी और पुलिस केस आदि का सामना करना पड़ा था। वहीं अब अपूर्वा ने भारत छोड़ विदेश में अपना घर बसा लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।
Apoorva Mukhija ने न्यूयॉर्क से शेयर की तस्वीरें
बता दे कि अपूर्वा मखीजा के न्यूयॉर्क शिफ्ट होने की खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं अब उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात पर मुहर लगा दी है। दरअसल रिबेल किड ने कुछ घंटो पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वे विदेश में क्यों शिफ्ट हो गई।
उच्च शिक्षा के लिए विदेश बसी Apoorva Mukhija
दरअसल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपूर्वा ने कैप्शन में लिखा, “एक कॉलेज के लिए अप्लाई किया था और खुद से वादा किया था कि अगर मुझे एडमिशन मिल गया तो मैं जरूर जाऊंगी। तो… लगता है कि अब मैं न्यूयॉर्क में रहती हूँ।”
रिबेल किड ने न्यूयॉर्क को बताया अपना घर
Apoorva Mukhija ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें से पहली तस्वीर में वे अपने कॉलेज कैंपस में नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अपने ड्रीम स्कूल में दाखिला मिलना काफी कूल है।” एक तस्वीर में इन्फ्लुएंसर ने अपना सामान दिखाया है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “लाइफ को तीन सूटकेस में पैक करना काफी कूल है।”
एक तस्वीर में अपूर्वा को न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखा जा सकता है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “लाइफ को उस तरह से जीना जैसे कि आप एक मूवी में हो, काफी कूल है।’ वहीं एक अन्य तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “न्यूयॉर्क को अपना घर कहना काफी कूल है।”
MBA कर रही अपूर्वा
बता दे कि अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में ‘Untriggered By AminJaz’ के साथ एक पॉडकास्ट में अपने न्यूयॉर्क शिफ्ट होने और भारत छोड़ने के बार में बात की थी। दरअसल उन्होने कहा था कि- मैं सिर्फ कंटेंट क्रिएटर बनकर अपनी लाइफ नहीं जीना चाहती। मैं कंटेंट क्रिएशन से दूर नए लोगों से मिलना चाहती हूँ। इसके साथ ही रिबेल किड ने बताया था कि वे एक बार फिर से स्टूडेंट लाइफ का अनुभव करना चाहती है। दरअसल अपूर्वा ने वहाँ MBA में एडमिशन लिया है और भविष्य में बिजनेस करने के बारे सोच रही है।

