30 Years Of Jeet: सनी देओल और करिश्मा कपूर की 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीत’ को आज 30 साल पुरे हो गए है। सनी ने बताया कि इस फिल्म में उनका ‘करण’ का किरदार आज भी उनके दिल में बसा हुआ है।
सनी देओल और करिश्मा कपूर फिल्म ‘जीत’ को आज 30 साल पुरे हो गए है। राज कँवर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी और करिश्मा के अलावा सलमान खान, तब्बू और अमरीश पूरी सहित कंई सितारे नजर आए थे। वहीं आज इस फिल्म के 30 साल पुरे होने पर सनी ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।
30 Years Of Jeet पर सनी देओल ने यूँ किया सेलिब्रेट
दरअसल हाल ही में सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म से एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण (सनी) का काजल (करिश्मा) के लिए प्यार और काजल की राजू (सलमान खान) के साथ शादी की झलक देखी जा सकती है। वहीं बैकग्राउंड में इस फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘अगर बंद हो जाएंगी मेरे आँखे’ भी सुना जा सकता है।
आज भी सनी के दिल के करीब है करण का किरदार (30 Years Of Jeet)
वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए देओल ने बताया कि उनके लिए ये फिल्म और इस फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया किरदार आज भी उनके दिल के बेहद करीब है। दरअसल सनी ने कैप्शन में लिखा, “जीत के 30 साल। करण- उसका प्यार, उसका गुस्सा, उसका त्याग… एक ऐसा किरदार जो आज भी मेरे दिल में बसा हुआ है। इस फिल्म को तीस सालों तक इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।”
30 Years Of Jeet पर करिश्मा कपूर का पोस्ट
वहीं करिश्मा कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर ‘जीत’ फिल्म से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “जीत, यादें हमेशा।”
सुपरहिट रही थी जीत
30 Years Of Jeet पर बता दे कि ‘जीत’ फिल्म की कहानी एक खूंखार हिटमैन करण (सनी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है। दरअसल करण को काजल से प्यार हो जाता है। हालाँकि काजल की शादी राजू से होती है। वहीं इनकी कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब राजू द्वारा करण को हायर किया जाता है।
बताते चले कि राज कँवर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी और इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी।

