Karishma Tanna Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना माँ बन गई है। दरअसल आज इन्होने एक बेबी बॉय को जन्म दिया जो…
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना पिछले काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। दरअसल इन्होने अप्रैल में एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि ये अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। वहीं अब इनके घर किलकारी (Karishma Tanna Baby Boy) गूंज उठी है।
पेरेंट्स बने करिश्मा-वरुण (Karishma Tanna Baby Boy)
हाल ही में करिश्मा तन्ना और उनके एक्टर पति वरुण बंगेरा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इनके घर नन्हा मेहमान आ चूका है। दरअसल करिश्मा ने आज एक बेटे को जन्म दिया है।
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हुआ Karishma Tanna Baby Boy जन्म
अपने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर जन्म हुआ है। हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद आ चूका है। 29 जुलाई 2026, इस दुनिया में आपका स्वागत है, लिटिल वन।”
सेलेब्रिटीज ने दी शुभकामनाएँ
वहीं जैसे ही करिश्मा और वरुण ने बेटे के जन्म की जानकारी दी, उन्हें बधाईयां देने वालों का ताँता लग गया। कमेंट सेक्शन में ढेरों सेलेब्रिटीज ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी है। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने लिखा-‘बधाई हो।’ रकुल प्रीत ने लिखा, ‘बधाई हो, मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूँ।’ मलाइका अरोड़ा ने लिखा, ‘बधाई’ अनुष्का रंजन ने लिखा, ‘मैं रो रही हूँ।’ विक्रांत मैसी ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई हो, गॉड ब्लेस।’
इसके अलावा भी खुशी कपूर, कृतिका कामरा, बिपाशा बसु, जैस्मिन भसीन, वामिका गब्बी, दीया मिर्जा, ताहिरा कश्यप, अंजलि आनंद, नेहा धूपिया, स्मृति ईरानी, आमिर अली और स्टेबिन बेन सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी है।
यह भी जरूर देखें:
Karishma Tanna: मॉम-टू-बी करिश्मा तन्ना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें तस्वीरें

