Hunkkaar The Roar: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा जल्द ही ‘हुंकार द रोर’ में नजर आएँगी। हाल ही में इस सीरीज से उनका फर्स्ट सामने आया है और साथ ही टीजर की रिलीज डेट भी…
‘सैयारा’ मूवी से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं अब अनीत के आगामी प्रोजेक्ट के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल ये जल्द ही हॉटस्टार की लीगल कोर्टरूम ड्रामा और जमीनी हकीकत से जुड़ी वेब सीरीज हुंकार द रोर (Hunkkaar The Roar) में नजर आएंगी। हाल ही में इस सीरीज से इनका फर्स्ट लुक सामने आया है।
Hunkkaar The Roar में नजर आएंगी अनीत पड्डा
दरअसल हाल ही में हुंकार से अनीत पड्डा का फर्स्ट लुक सामने आया है। सामने आए पोस्टर में एक्ट्रेस काफी इंटेंस लुक में नजर आ रही है। इस दौरान उनके चेहरे पर काफी गंभीर हाव-भाव देखे जा सकते है। वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक सच, एक आवाज, एक हुंकार। हॉटस्टार स्पेशल हुंकार – द रोर।”

यह भी देखें: 1 Year Of Saiyaara: ‘सैयारा’ का एक साल पूरा होने पर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने फैंस को दिया ये तोहफा
अनीत के अलावा ये सितारे भी आएँगे नजर
अनीत पड्डा के अलावा इस वेब सीरीज Hunkkaar The Roar में फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अर्जुन माथुर भी नजर आएँगे। मेकर्स ने इन तीनों कलाकारों का भी फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है।

Hunkkaar The Roar के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर
जानकारी के लिए बता दे कि ‘हुंकार – द रोर’ को सयुंक्त रूप से नित्या मेहरा और करण कपाड़िया ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को बिरला स्टूडियो और Applause Entertainment ने प्रोड्यूस किया है, जबकि पर्पल पेबल पिक्चर्स और Mangata Films Productions भी इससे जुड़े हुए है।
बता दे कि इस सीरीज की कहानी सत्ता, शोषण और अपराध जैसे विषयों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है, जिसके चलते इस सीरीज को 18+ रखा गया है। इस सीरीज का टीजर कल रिलीज किया जाएगा।





