Mysaa: रश्मिका मंदाना की ‘मच अवेटेड’ फिल्म ‘मायसा’ की रिलीज डेट ऑफिशियली अनाउंस कर दी गई है। बता दे कि ये मूवी…
मशहूर फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मायसा (Mysaa) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका को काफी गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें 6 हफ्तों के बेड रेस्ट की सलाह दी थी। वहीं बीते दिन एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वे अब ठीक हो गई है और जल्द ही शूटिंग पर वापसी करेंगी। इसी बीच हाल ही में इनकी आगामी फिल्म के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया।
Mysaa से रश्मिका मंदाना का नया पोस्टर
दरअसल हाल ही में Mysaa से रश्मिका मंदाना का न्यू लुक पोस्टर साझा किया गया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस काफी इंटेंस लुक में नजर आ रही है। इस दौरान उनका चेहरा और हाथ खून से सने नजर आ रहे है। वहीं उनके हाथ में टूटी हुई बेड़ियाँ देखी जा सकती है।

रश्मिका ने बताया कैसी है ‘मायसा’
इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “गुस्सा, दर्द, दिल का दर्द, गम, हिम्मत। हौसला वो ताकत और तूफान है, जिसकी आने की आपको उम्मीद भी नहीं होती। यही है मायसा।”
Mysaa की रिलीज डेट
बता दे कि रश्मिका मंदाना स्टार यह एक पैन इंडिया मूवी होने वाली है। इस फिल्म को तेलगु के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी देखें: Rashmika Mandanna: हिप इंजरी के बाद जल्द काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, बताया किस चीज को करेंगी मिस





