1 year of Saiyaara

1 Year Of Saiyaara: ‘सैयारा’ का एक साल पूरा होने पर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने फैंस को दिया ये तोहफा 

1 Year Of Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज को एक साल हो गया है। इस खास मौके पर ये दोनों कलाकार लंदन के वेम्बली स्टेडियम पहुंचे और…

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा दर्शकों को काफी पसंद आई थी। वहीं इस फिल्म ने डेब्यू करने वाले एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा को रातोंरात स्टार बना दिया था। 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस मूवी को आज एक साल पुरा (1 Year Of Saiyaara) हो गया है। वहीं इस खास मौके पर इस फिल्म के मेकर्स ने फैंस को यादगार तोहफा दिया है।

1 Year Of Saiyaara: अहान-अनीत की फिल्म ने पुरा किया एक साल

दरअसल अहान पांडे, अनीत पड्डा और सैयारा के मेकर्स इस फिल्म की सालगिरह का जश्न मनाने लंदन के वेम्बली स्टेडियम पहुंचे। मेकर्स ने इस दौरान को कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में अहान और अनीत को वेम्बली स्टेडियम के सामने खड़े होकर अपना मशहूर पोज रीक्रिएट करते देखा जा सकता है।

1 year of Saiyaara
(1 Year Of Saiyaara: अपना फेमस पोज रीक्रिएट करते अहान-अनीत)

मेकर्स ने लॉन्च किया Saiyaara का एक्सक्लूसिव 2 डिस्क कलेक्टर्स एडिशन LP

इसके अलावा अनीत और अहान ने अपने फैंस को एक प्यारा सा सरप्राइज भी दिया है। दरअसल मेकर्स ने सैयारा की पहली एनिवर्सरी पर इसका ‘एक्सक्लूसिव 2 डिस्क कलेक्टर्स एडिशन LP’ लांच किया है। ऐसे में ‘सैयारा’ मूवी के डाई हार्ड फैंस जो इसके म्यूजिक, डायलॉग्स और साउंड्स के दीवाने है, उनके लिए ये किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

Ahaan Aneet's Saiyaara LP

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने वेम्बली में किया सेलिब्रेट

यशराज फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ये अहान और अनीत की ये प्यारी सी तस्वीरें शेयर की गई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Saiyaara का 1 साल। वाणी और कृष वेम्बली में, लगता है यह किस्मत में ही लिखा था। अपने दिलों में सैयारा के लिए जगह बनाने के लिए आपका धन्यवाद, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है।”

“उन सभी सैयारा/Saiyaaras के लिए, जिन्हे हमारा म्यूजिक, हमारा साउंड और डायलॉग्स पसंद आए अब आप ‘एक्सक्लूसिव 2 डिस्क कलेक्टर एडिशन LP’ पा सकते है, जिसमें कुछ यादगार चीजें भी है। यह हमारा एक हिस्सा है… आपके लिए… हमेशा के लिए। सीमित समय के लिए, आज से ही रिलीज हो रहा है, दुनियाभर में।”

1 year of Saiyaara

Saiyaara का बजट और कलेक्शन

बता दे कि सैयारा 2025 की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी। दरअसल इस फिल्म को युवा पीढ़ी की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्डवाइड 579 करोड़ का कलेक्शन किया था। जानकारी के लिए बता दे इस मूवी में कृष कपूर का किरदार निभाने अहान पांडे की ये डेब्यू मूवी थी। वहीं वाणी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अनीत पड्डा की भी बतौर लीड एक्टेस ये पहली मूवी थी। ऐसे में इस मूवी की सफलता ने इन दोनों सितारों की लोकप्रियता में भी काफी इजाफा किया।

यह भी देखें: Ahaan Pandey Aneet Padda Saiyaara के बाद फिर साथ करेंगे काम

Aneet Padda: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा ने शेयर की अपनी क्यूट तस्वीरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top