Site icon Filmy Ghost

Jasmine Sandlas के मंगेतर शेखर चौधरी कौन है? जिनके साथ सिंगर ने किया सगाई का ऐलान 

Jasmine Sandlas Fiance

Jasmine Sandlas Fiance: सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने हाल ही में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने सगाई का ऐलान कर दिया है। दरअसल उन्होंने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और…

मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ में व्यस्त चल रही है। वहीं बीते दिन इस टूर के पहले ही कॉन्सर्ट में सिंगर ने एक ऐसा खुलासा किया, जिससे उनके फैंस अचंभित हो गए। दरअसल जैस्मिन ने बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है, इसके साथ ही उन्होंने अपने मंगेतर (Jasmine Sandlas Fiance) शेखर चौधरी को भी सभी से मिलवाया।

जैस्मिन सैंडलस के मंगेतर (Jasmine Sandlas Fiance)

दरअसल बीते दिन कॉन्सर्ट के बीच जैस्मिन अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाती है। इस दौरान के कंई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो में वे कहती है कि- ‘क्या हम चौधरी साहब कह सकते है।’ इसके बाद वे अपने मंगेतर को कहती है कि- ‘बुला ही लिया स्टेज पे, ये वो आदमी है, जिसने मेरी ऊँगली में अंगूठी पहनाई है।’ इसके साथ ही वे अपना हाथ ऊपर उठाते हुए अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करती है।

मंगेतर संग डांस करती दिखी जैस्मिन सैंडलस

तभी जैस्मिन कहती है कि- This is my man, everybody ( ये मेरा आदमी है), इसके बाद जैस्मिन का एक गाना बजता है और दोनों उसपर डांस करते है। वीडियो में सिंगर बिल्कुल एक छोटी बच्ची की तरह अपने मंगेतर की गोद में कूद जाती है और वे फिर दोनों डांस करते है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें- वीडियो 

Jasmine Sandlas Fiance शेखर चौधरी

जैस्मिन सैंडलस ने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के दौरान किया सगाई का ऐलान

बता दे कि जैस्मिन सैंडलस के बहुप्रतीक्षित ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की शुरूवात कल दिल्ली से हो चुकी है। इस टूर का पहला कॉन्सर्ट कल यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस दौरान जैस्मिन ने अपने कंई हिट गानों जैसे धुरंधर के ‘जाइए सजना’, ‘शरारत’ व कन्य अन्य गानों जैसे ‘इल्लीगल वेपन’ और ‘तरस’ से दर्शकों का मनोरंजन किया।

कौन है Jasmine Sandlas Fiance शेखर चौधरी कौन ?

वहीं बात करें जैस्मिन सैंडल्स के मंगेतर शेखर चौधरी कि तो फिलहाल इनके बारे में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल ये पहला मौका था, जब सिंगर ने अपने मंगेतर को सभी से इंट्रोड्यूस कराया हो। वहीं जैस्मिन के मंगेतर शेखर चौधरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी नहीं जुड़े हुए है और ये अपनी निजी लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते है।

Exit mobile version