Site icon Filmy Ghost

Bandar Movie Release Date: बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान 

Bandar Movie Release Date

Bandar Movie Release Date: बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया है और अब…

जानें बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बाद अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दरअसल ये जल्द ही अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएँगे। मेकर्स ने कुछ दिनों पहले एक पोस्ट शेयर करते इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। वहीं अब इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

जानें Bandar Movie Release Date

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने ‘बंदर’ मूवी के सेट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनुराग कश्यप और बॉबी देओल को फिल्म के सेट पर देखा जा सकता है। इसके अलावा निर्माताओं ने इस फिल्म का पोस्टर भी साझा किया है। इस पोस्टर में बॉबी को सलाखों के पीछे देखा जा सकता है।

Bandar Movie Release Date

इसके साथ ही निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। दरअसल यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘बंदर’ मूवी की कास्ट

जानकारी के लिए बता दे कि अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। वहीं बॉबी देओल के अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी शेट्टी और नागेश भोंसले भी नजर आएँगे।

यश की टॉक्सिक से होगा ‘बंदर’ का क्लैश

बता दे कि बंदर मूवी पहले 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालाँकि अब जैसे ही इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है (5 जून) तो इसका बॉक्स ऑफिस पर सीधा क्लैश यश की टॉक्सिक के साथ होगा, जोकि 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी देखें: 13 Years Of Aashiqui 2: मोहित सूरी ने मनाया ‘आशिकी 2’ के 13 साल पुरे होने का जश्न 

Exit mobile version