UncategorizedBollywood

3 Idiots Sequel: आमिर खान ने कंफर्म किया ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल, फिल्म की कास्ट और कहानी के बारे में कही ये बात 

3 Idiots Sequel: आमिर खान ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को कंफर्म कर दिया है। इसके साथ ही एक्टर ने इस फिल्म की कहानी और कास्ट को लेकर भी कुछ खुलासे किए है।

3 Idiots Sequel पर चल रहा काम

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों जोरों-शोरों से अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ के प्रमोशन में जुटे है। वहीं हाल ही में आमिर खान ने अपनी 2009 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर मूवी 3 Idiots के सीक्वल (3 Idiots Sequel) पर बात की है। एक्टर ने बताया कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे है।

कैसी है 3 Idiots Sequel की कहानी ?

दरअसल आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने कहा, “इस वक्त वो (राजकुमार हिरानी) 3 Idiots 2 पर काम कर रहे है। मैंने वो कहानी सुनी है, बहुत अच्छी बनी है। उसमे अभी स्क्रिपट का और भी काम है आगे लेकिन बहुत अच्छी कहानी बनी है। इसका ह्यूमर भी वैसा ही है और बहुत ही अनयूजुअल कहानी है।”

फिर ‘फुंसुक वांगडू’ बनने के लिए तैयार आमिर खान

आमिर ने आगे कहा, “आपने 3 इडियट्स में हमारे जो किरदार देखे है, ये उन्ही की कहानी है लेकिन 10 साल बाद की। तो ये भी एक फिल्म है, जो मैं करूँगा। ये एक खूबसूरत कहानी है और मुझे लगता है कि राजू और अभिजात ने बहुत अच्छी लिखी है। तो मैं भी उसी का इंतजार कर रहा हूँ और एक बार फिर मुझे फुंसुक वांगडू के किरदार में उतरना पड़ेगा।”

ब्लॉकबस्टर साबित हुई 3 इडियट्स

जिन्हे नहीं पता, उनके लिए बता दे कि ‘3 इडियट्स’ राजकुमार हिरानी के द्वारा निर्देशित 2009 में रिलीज हुई एक फिल्म है, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान ने रणचोड़दास शामलदास चांचड़ व फुंसुक वांगडू का किरदार निभाया था। वहीं आर माधवन और  शरमन जोशी को इनके दोस्तों फरहान कुमार और राजू रस्तोगी की भूमिका में देखा गया था। यह फिल्म इन्ही तीन इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं अब फैंस इस फिल्म के सीक्वल के लिए भी बेहद एक्साइटेड है।

यह भी देखें: Bandar Movie Release Date: बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version