Site icon Filmy Ghost

Shanoo Sharma ने रचाई शादी, देखें कास्टिंग डायरेक्टर की फोटोज

Shanoo Sharma

Shanoo Sharma: बॉलीवुड की मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शादी कर ली है। वहीं इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाईयाँ दी है।

Shanoo Sharma शादी के बंधन में बंधी

बॉलीवुड की मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शादी रचाई ली है। हाल ही में शानू ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इन तस्वीरों में उनके दूल्हे का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है। हालाँकि इन फोटोज के सामने आते ही कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है।

Shanoo Sharma ने शेयर की शादी की तस्वीरें

सामने आई तस्वीरों में शानू शर्मा अपने दूल्हे को किस करते नजर आ रही है। वहीं कंई अन्य फोटोज में उन्हें अपनी शादी की रश्में निभाते हुए देखा जा सकता है। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “भगवान की कृपा से मुझे इस धरती पर साथ चलने के लिए एक बेहतरीन इंसान मिल गया। अपने पेरेंट्स के आशीर्वाद और प्रियजनों के प्यार से हमने इसे आज सुबह ही ऑफिशियल कर दिया। वेडिंग सेलिब्रेशन जल्द ही होगा। मैरिड।”

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएँ

वहीं जैसे की शानू शर्मा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की तभी से उन्हें बधाईयाँ देने वालों का ताँता लग गया। रश्मिका मंदाना ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो।’ रणवीर सिंह ने कमेंट में कंई रेड हार्ट इमोजी ड्राप किए है। वहीं परणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘बधाई हो मेरी गर्ल- बहुत अच्छी न्यूज़।’ सोनम कपूर ने लिखा, ‘वाओ, बधाई हो डॉल।’ कृति सेनन ने लिखा, ‘वाओ, बधाई हो।’

कौन है Shanoo Sharma ?

बता दे कि शानू शर्मा बॉलीवुड में एक कास्टिंग डायरेक्टर है, जो मुख्य रूप से यशराज फिल्म्स के साथ जुड़ी हुई है। रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा सहित कंई सितारों को खोजने और इन्हे इंडस्ट्री में लाने का श्रेय शानू को ही जाता है।

Exit mobile version