Site icon Filmy Ghost

Alpha की रिलीज पर आलिया भट्ट की 97 साल की नानी ने यूँ दी शुभकामनाएँ, सोनी राजदान ने शेयर की बेहद खास तस्वीर 

Alpha Alia Bhatt Grandmother

Alia Bhatt Grandmother: आलिया भट्ट की फिल्म ‘Alpha’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले आलिया की माँ और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपने घर की चार पीढ़ियों की…

आलिया भट्ट की Alpha film

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले काफी समय से अपनी फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बता दे कि यह फिल्म जल्द ही थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले आलिया की माँ और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने उनके लिए एक प्यारा सा पोस्ट (Alia Bhatt Grandmother Photo) शेयर किया है।

एक फ्रेम में दिखी आलिया के परिवार की 4 पीढ़ियाँ (Alia Bhatt Grandmother)

दरअसल हाल ही में सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी सी तस्वीर है। बता दे कि ये तस्वीर बेहद खास है क्योंकि इस फोटो में इनके परिवार की 4 पीढ़ियाँ एकसाथ नजर आ रही है। दरअसल इस फोटो में आलिया की 97 साल की नानी, आलिया की माँ, खुद आलिया और आलिया की नन्ही सी बेटी राहा को देखा जा सकता है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए इन्होने बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

Alpha की रिलीज से पहले सोनी राजदान ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सोनी ने लिखा, “एक OG Alpha महिला और एक ही फ्रेम में चार पीढियाँ। आलिया की नानी (Alia Bhatt Grandmother), जो पुरे 97 साल की है। नहीं, आज इनका जन्मदिन नहीं है लेकिन अपनी नातिन की फिल्म रिलीज पर ये इन्हे इसी तरह शुभकामनाएँ देना चाहती थी।”

Alia Bhatt Grandmother, Mother and Sister

सोनी राजदान ने आगे लिखा, “मेरी माँ (Alia Bhatt Grandmother) नाजी जर्मन से तब बचकर निकल गई थी, जब वे केवल 6 साल की थी। हालाँकि वे यहूदी नहीं, जर्मन थी लेकिन फिर भी इन्हे वहां से भागना पड़ा क्योंकि मेरा दादाजी एक बहादुर इंसान थे और इन्होने खुलकर हिटलर का विरोध किया था। चेकोस्लोवाकिया में कंई साल और बहुत सारी मुश्किलें झेलने के बाद ये और इनका परिवार एक ज्यूइश किंडर ट्रांसपोर्ट ट्रेन से बचकर UK पहुंचे। इन्हें कंई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। फिर इनकी मुलाकात NN राजदान से हुई, जिससे इन्होने शादी की और इंडिया में एक नई जिंदगी शरू की।”

सोनी राजदान ने सभी माँ, दादी और नानी को कहा अल्फा महिलाएँ

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “अल्फा महिलाएँ कंई तरह की होती है, ये हमारे आस-पास ही होती है लेकिन असल में मुझे लगता है कि हमारी सभी माएँ, दादी-नानियाँ अल्फा महिलाएँ ही है। अगर आप इस बात से सहमत है तो (हार्ट इमोजी) भेजें। मैं उन सभी अल्फा महिलाओं के बारे में जानना चाहूंगी, जिन्हे आप जानते है। कृपया मुझे इनके बारे में बताए।”

कब और कहाँ रिलीज होगी Alpha ?

बता दे कि आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शिव रवैल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर सहित कंई सितारे नजर आएँगे।

आप आलिया भट्ट की इस Alfa फिल्म को देखने के लिए कितने एक्साइटेड है, कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएँ।

यह भी जरूर देखें:

Exit mobile version