Bollywood

Vicky-Katrina Unseen Photo: विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर, कहा- ‘बारिश और तुम’

Vicky-Katrina Unseen Photo: इस दौरान विक्की कौशल और कैटरीना कैफ साथ में बैठे बालकनी से रिमझिम बारिश को निहारते हुए नजर आ रहे है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने…

बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे है। दरअसल कुछ महीनों पहले ही ये कपल एक बेटे के पेरेंट्स बने थे, जिसे इन्होने विहान कौशल नाम दिया है। वहीं हाल ही में विक्की ने एक अपनी लेडी लव के साथ एक प्यारी और अनदेखी सी तस्वीर (Vicky-Katrina Unseen Photo) साझा की है, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Vicky-Katrina Unseen Photo हुई वायरल

दरअसल विक्की कौशल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में दोनों आराम से बैठे कुछ निहारते नजर आ रह है। ये फोटो और कैप्शन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद ये तस्वीर बारिश के मौसम में ली गई है और ये दोनों अपनी खिड़की या बालकनी से बारिश को ही देख रहे है।

Vicky-Katrina Unseen Photo

विक्की कौशल ने लिखा प्यारा सा कैप्शन

इस फोटो (Vicky-Katrina Unseen Photo) को शेयर करते हुए विक्की ने बैकग्रॉउंड में एक प्यारा सा गाना ‘फिर से कहो’ लगाया है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने अपनी वाइफ के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। इन्होने लिखा, ‘बारिश और तुम।’ इसके साथ ही इन्होने एक वाइट हार्ट इमोजी भी बनाया है।

इन सेलेब्स Vicky-Katrina Unseen Photo पर बरसाया प्यार

विक्की और कैटरीना की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। कुछ ही मिनटों में इस तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट की बाढ़ आ गए है। दरअसल इस फोटो को आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, शनाया कपूर, मेधा शंकर, अनन्या पांडे और दिया मिर्जा सहित कंई सेलेब्स ने लाइक किया है। वहीं फैंस भी इस तस्वीर पर खूब लाइक और कमेंट कर प्यार बरसा रहे है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्में

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो कैटरीना कैफ को पिछली बार श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में इनके साथ विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए थे। वहीं कैटरीना की नई फिल्म के बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है।

विक्की कौशल कि अपकमिंग फिल्म्स की बात करें तो ये जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में इनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में है। इसके अलावा इनके पास अमर कौशिक की ‘महावतार’ मूवी भी है।

यह भी देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version