Bollywood

Rahul Roy: कभी बॉलीवुड पर किया राज और आज हुए पाई-पाई के मोहताज, ‘आशिकी’ फेम एक्टर ने माँगा काम 

Rahul Roy : ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय की आर्थिक स्थिति पर काफी असर पड़ा। वहीं हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके कुछ लीगल केस है, जिसके लिए उन्हें भुगतान करना है। वहीं ब्रेन स्ट्रोक के बाद…

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म आशिकी (1990) बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेसफुल साबित हुई थी। यह फिल्म उस जमाने की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी, जिसके गानों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं इस फिल्म से डेब्यू करने वाले एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) और एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) को भी इस फिल्म की सफलता ने रातोंरात स्टार बना दिया था और इसके बाद इन दोनों ही सितारों की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था।

Rahul Roy को ‘आशिकी’ से मिली थी लोकप्रियता

फिल्म ‘आशिकी’ से मिली अपार सफलता के बाद राहुल रॉय ने ‘सपने साजन के’, ‘फिर तेरी कहानी याद आए’, ‘जूनून’, ‘दिलवाले कभी न हारे’, ‘गुमराह’, ‘मझधार’ और मुंबई गॉडफादर सहित कंई फिल्मों में काम किया, परंतु इनमें से ज्यादातर फ्लॉप रही। दरअसल ‘आशिकी’ के बाद इन्हे अपने करियर में दोबारा ऐसी कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं मिले, जिसके बाद धीरे-धीरे इनका करियर ढलने लगा। बता दे कि राहुल रॉय को आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘Cabaret’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Rahul Roy को 2020 में हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

वहीं 2020 में कारगिल में एक फिल्म की शुटिंग के दौरान Rahul Roy को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसका इनकी हेल्थ और करियर पर काफी गंभीर असर पड़ा। दरअसल स्ट्रोक के बाद इन्हे बोलने और चलने में काफी दिक्कत हुई थी लेकिन इलाज के बाद ये धीरे-धीरे स्वस्थ हो गए। परंतु इस घटना के बाद इन्हे काम मिलना मुश्किल हो गया, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति पर भी काफी असर पड़ा।

कंटेंट क्रिएटर के साथ रील बनाने पर राहुल रॉय हुए ट्रोल

बता दे कि कुछ दिनों पहले Rahul Roy ने एक कंटेंट क्रिएटर के साथ रील बनाई थी, जिसमें उनके एक्सप्रेशन आदि देखकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। वहीं अब ‘आशिकी’ फेम एक्टर ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्हें ये काम मज़बूरी में करना पड़ा, क्योंकि उन्हें  कुछ कानूनी केस (Legal Matters) में भुगतान करना है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कुछ काम दिलाने की भी गुजारिश की है।

Rahul Roy ने अपनी आर्थिक स्थिति और प्रोफेशल लाइफ पर कही ये बात

दरअसल राहुल रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता से करता हूँ। मुझे कुछ कानूनी मामलों का भुगतान करना है, और ये आज के नहीं है ये उस समय के है जब ब्रेन स्ट्रोक नहीं हुआ था। “

“अगर आप मेरी परेशानियों या सादगी का मजाक उड़ाते है, ट्रोल करते है तो  यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है। अगर आपको इतनी ही चिंता है, तो मुझे कोई सही और अच्छा काम दिलाने में मदद कीजिए, ताकि मैं अपने केसों का भुगतान कर सकूँ। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूँ दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं।”

“ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए सक्रीय रहना जरुरी है। मैं जब तक जिंदा हूँ, तब तक काम करना चाहता हूँ। इससे मेरा दिमाग सक्रीय रहता है और मुझे यह एहसास और जिम्मेदारी मिलती है कि मैं आज भी काम कर रहा हूँ। हाँ, इससे कभी-कभी थोड़ा दुख हो सकता है लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।” 

Rahul Roy latest post

यह भी जरूर देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *