Bollywood

Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा की लाइफ से जुड़े 5 अनसुने किस्से, जिन्हे शायद ही आप जानते होंगे

Anushka Sharma Birthday : बहुत से लोगों को जानकार हैरानी होगी कि अनुष्का शर्मा कभी एक्टर बनना ही नहीं चाहती थी। दरअसल वे पत्रकारिता और मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थी, परंतु इनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

अनुष्का शर्मा ने भले ही काफी लंबे समय से फिल्मों से दुरी बना रखी हो लेकिन आज भी इनका नाम बॉलीवुड की सबसे टेलेंटेड अभिनेत्रियों में गिना जाता है। वहीं आज अनुष्का के 38वें जन्मदिन (Anushka Sharma Birthday) के अवसर पर हम आपको इनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताने जा रहे है, जिसके बारे में शायद बेहद ही कम लोग जानते होंगे।

एक्टर नहीं बनना चाहती थी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Birthday Special)

अनुष्का के फैंस के ये जानकार हैरानी होगी कि एक्टिंग कभी इनकी पहली पसंद नहीं थी। दरअसल ये मॉडलिंग और पत्रकारिता की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थी। वहीं इन्होने इसी तरफ कदम भी बढ़ाए, परंतु  मॉडलिंग करते हुए इन्हे फिल्मों के ऑडिशन का मौका मिला।

एक आउटसाइडर होने के चलते इनके लिए इंडस्ट्री में जगह बनाना भी आसान नहीं था। इन्होने कंई ऑडिशन दिए और रिजेक्शन भी झेलें। वहीं अपनी लगातार मेहनत और जूनून के चलते आखिर में इन्हे YRF की फिल्म ‘रब ने बना दे जोड़ी’ से डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म में अनुष्का शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

Anushka Sharma Birthday

Anushka Sharma Birthday: बेहद कम उम्र में प्रोड्यूसर बनी

‘रब ने बना दे जोड़ी’ की सफलता के बाद अनुष्का ने साल 2013 तक बैंड बाजा बारात, बदमाश कंपनी, पटियाला हाउस और जब तक है जान सहित कंई फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ सफल रही तो कुछ ने एवरेज प्रदर्शन किया।

वहीं साल 2013 में अनुष्का ने अपने करियर की एक नई पारी की शुरूवात की। दरअसल इन्होने अपने भाई कर्नेश शर्मा के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस ‘Clean Slate Filmz’ शुरू किया। उस समय इनकी उम्र करीब 24-25 साल रही होगी। ऐसे में ये बेहद ही कम उम्र में सफल प्रोड्यूसर भी बन गई थी। दरअसल इनके प्रोडक्शन हाउस ने NH10, फिल्लौरी, परी, बुलबुल, पाताल लोक और Qala सहित कंई सफल फिल्मों और सीरीज का निर्माण किया। वहीं 2022 में अनुष्का ने इस प्रोडक्शन हाउस से दुरी बना ली और अब इसका काम उनके भाई कर्नेश शर्मा अकेले ही सँभालते है।

Anushka sharma with brother karnesh shrma
Anushka Sharma Birthday Special

बेहद हेल्थ कॉन्शियस है अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के बारे में ये बात उनके अधिकतर फैंस जानते ही होंगे कि ये अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सचेत है। दरअसल ये ज्यादातर प्लांट बेस्ड और शाकाहारी लाइफस्टाइल को फॉलो करती है। वहीं ये नॉन वेजेटेरियन और डेयरी प्रोडक्ट्स से दुरी बनाए रखती है। इन्होने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ये शाम 7:30 तक डिनर कर लेती है। वहीं इसके अलावा ये लेट नाइट हेवी डिनर और ज्यादातर तले-भुने खाने से परहेज करती है।

डायट के अलावा ये काफी फिटनेस फ्रीक भी है। वर्कआउट और योगा इनके डेली रूटीन का  हिस्सा होता है। अनुष्का द्वारा पहले शेयर किए गए फोटोज/वीडियो में इन्हे अक्सर जिम में वर्कआउट करते देखा जाता था।

Anushka Sharma food
Anushka Sharma Birthday
आर्मी बैकग्राउंड का अनुष्का शर्मा के जीवन पर पड़ा सकारात्मक असर

Anushka Sharma Birthday पर हम आपको बता दे कि इनके पिता अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में एक अधिकारी रहे है। पिता के आर्मी अफसर होने का अनुष्का के जीवन पर बेहद सकारात्मक असर पड़ा। दरअसल आर्मी बैकग्राउंड होने के कारण बेहद ही कम उम्र में इन्हे जीवन में  जिम्मेदारी और अनुसाशन आदि की काफी समझ हो गई थी, जो बाद में इनके फिल्मी करियर में बेहद काम आई।

Anushka Sharma Family Pic

पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद रखती है अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Birthday Special)

बेहद लोगों को ये जानकार हैरानी होंगी कि अनुष्का अपने करियर की शुरूवात से ही बेहद प्राइवेट इंसान रही है। ये इंटरव्यू या सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करती है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विराट कोहली और इनकी शादी भी काफी गुपचुप तरीके से इटली में हुई थी, जिसकी किसी को कानोंकान भनक तक नहीं लगी थी।

वहीं शादी के बाद अनुष्का अपने बच्चों वामिका और अकाय को भी लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करती है। गौरतलब है कि इन्होने अभी तक अपने बच्चों का फेस रिवील नहीं किया है। इसके अलावा पहले की तुलना में ये अब सोशल मीडिया पर भी काफी कम एक्टिव रहती है।

Anushka Sharma Birthday Special

अनुष्का शर्मा की लाइफ से जुड़े ये फैक्ट्स आपको कैसे लगे या आप इनके बारे में कुछ और जानना चाहते है, तो कृपया कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर दें। हमारी तरफ से भी इन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *