Sambhavna Seth Twins name

Sambhavna Seth ने रिवील किए अपने जुड़वाँ बच्चों के नाम, कुछ दिनों पहले सरोगेसी के जरिए बनी है माँ 

Sambhavna Seth: एक्ट्रेस संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद सरोगेसी के जरिए जुड़वाँ बच्चों की माँ बनी है। वहीं अब इन्होने अपने ट्विन्स का नाम भी रिवील कर दिया है।

फिल्म अभिनेत्री, डांसर और यूट्यूबर संभावना सेठ (Sambhavna Seth) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही है। दरअसल ये कुछ दिनों पहले ही जुड़वाँ बच्चों की माँ बनी है। बता दे कि संभावना और इनके पति अविनाश द्विवेदी शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बने है और इन्होने सरोगेसी के जरिए एक बेटी और एक बेटे का स्वागत किया है। इन्होने 4 जून 2026 को एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने बच्चों के जन्म की जानकारी दी थी। वहीं अब करीब डेढ़ महीने के बाद इन्होने अपने ट्विन्स के नाम भी रिवील कर दिए है।

Sambhavna Seth ने शेयर की अपने ट्विन्स की तस्वीरें

दरअसल हाल ही में संभावना सेठ ने अपनी कुछ खुबसूरत सी फैमिली फोटोज साझा की है। इन फोटोज में एक्ट्रेस को अपने पति और दोनों न्यूबोर्न बेबीज के साथ देखा जा सकता है। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को गोद में उठाया हुआ है, वहीं उनके पति अविनाश बेटे को उठाए नजर आ रहे है।

Sambhavna Seth के बच्चों का नाम

एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बेटी को गोद में ले रही है। इन फोटोज में उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा तो रिवील नहीं किया है, हालाँकि इन्होने अपने बच्चों को क्या नाम दिया है, इसका खुलासा जरूर कर दिया है।

दरअसल Sambhavna Seth और अविनाश द्विवेदी ने अपने बेटे को युगार्थ (Yugaarth) और बेटी को ध्वजा (Dhwajah) नाम दिया है।

फैंस ने दी शुभकामनाएँ

Sambhavna Seth और अविनाश ने जैसे ही अपने बच्चों का नाम रिवील किया तभी से उन्हें शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया है। कमेंट सेक्शन में कंई फैंस ने कमेंट करते हुए इनके बच्चों के नाम को बेहद प्यारा बताया है।

सरोगेसी के जरिए माँ बनी है Sambhavna Seth

बता दे कि संभावना सेठ ने साल 2016 में एक्टर अविनाश द्विवेदी से शादी की थी। हालाँकि इस कपल के लिए पेरेंट्स बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। दरअसल संभावना ने माँ बनने के लिए IVF तक का सहारा लिया था, लेकिन 8 बार इनका आईवीएफ नाकाम रहा। इतना ही नहीं ये मिसकैरेज का दर्द भी झेल चुकी है। सालों तक मानसिक दबाव और दर्द झेलने के बाद आखिरकार इन्होने सरोगेसी के जरिए माँ बनने का फैंसला किया। वहीं अब शादी के करीब 10 साल बाद ये कपल दो जुड़वाँ बच्चों के माता-पिता बन चुके है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version