Musafir Cafe Trailer: यह सीरीज विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार, आत्म खोज और बिछड़ने के…
बॉलीवुड के नेशनल अवार्ड विनर अभिनेता विक्रांत मैसी पिछले काफी समय से अपनी वेब सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस सीरीज में इनके साथ महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो अहम रोल में नजर आएंगी। वहीं आज मेकर्स ने इस सीरीज (Musafir Cafe Trailer) का जबरदस्त ट्रेलर भी जारी कर दिया है।
Musafir Cafe Trailer हुआ रिलीज
दरअसल इस सीरीज में विक्रांत ने चंदर मोहन शर्मा, महिमा मकवाना ने प्रीति और वेदिका पिंटू ने सुधा का किरदार निभाया है। ट्रेलर की शुरूवात चंद्र और सुधा से होती है जो की एक लाइब्रेरी में एक दूसरे के बेहद करीब नजर आते है। वहीं तभी बैकग्राउंड से आवाज आती है कि- ‘जिंदगी में हर मुसाफिर किसी वजह से मिलता है, कोई थोड़ी देर के लिए और कोई जिंदगी भर के लिए।’
इसके बाद चंद्र और सुधा के बीच नजदीकियाँ बढ़ती है। दरअसल दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आते है। हालाँकि कुछ समय के बाद इनके रिश्ते में दरार आ जाती है और दोनों अलग हो जाते है। तभी चंद्र की मुलाकात प्रीति से होती है और इन दोनों के बीच प्यार पनपने लगता है। हालाँकि इन सब के बीच प्रीति को एक डर सताता है कि अगर चंद्र की एक्स सुधा उनकी जिंदगी में वापिस आ गई तो क्या होगा। अब चंद्र प्रीति या सुधा में से चंद्र किसको चुनता है या इन तीनों की कहानी आगे क्या मोड़ लेती है ये तो ये वेब सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा।
यहॉँ देखिए Musafir Cafe Trailer:
दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास ‘मुसाफिर कैफे’ पर आधारित है ये सीरीज
बता दे कि मुसाफिर कैफे वेब सीरीज प्यार, बिछड़ना, आत्म खोज आदि विषयों पर आधारित है। इसकी कहानी दिव्य प्रकाश दुबे के उपन्यास ‘मुसाफिर कैफे’ से प्रेरित है। दरअसल यह सीरीज इस उपन्यास का ऑफिशियल रूपांतरण है।
Musafir Cafe Release Date
बताते चलें की मुसाफिर कैफे का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है। यह सीरीज 24 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
यह भी देखें:
जानिए कौन है Jasmine Sandlas के मंगेतर शेखर चौधरी, जिनके साथ सिंगर ने किया सगाई का ऐलान

