Ranabaali Teaser

Ranabaali Teaser: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

Ranabaali Teaser: टीजर में विजय देवरकोंडा एक साहसी योद्धा के रूप में नजर आ रहे है, जो अंग्रेजो के खिलाफ….

साउथ सिनेमा का मशहूर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। बता दे कि मेकर्स अक्सर इस फिल्म से जुड़े अपडेटस फैंस के साथ शेयर करते रहते है। इसी बीच आज इस मूवी का टीजर (Ranabaali Teaser) रिलीज कर दिया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Ranabaali Teaser हुआ रिलीज

बता दे कि रणबाली फिल्म की कहानी 19वीं सदी में मुख्यत 1854-1878 के बीच सेट की गई है। टीजर में उस समय को दिखाया गया है जब भारत पर अंग्रेजों का राज था। दरअसल टीजर में लोग भूख-प्यास से तड़पते नजर आ रहे है, वहीं अंग्रेजों के अत्यचारों से उनकी हालत और भी बदतर होती जाती है। टीजर में विदेशी एक्टर Arnold Vosloo को मुख्य ब्रिटिश अधिकरी के किरदार में देखा जा सकता है, जो भारतीय लोगों पर काफी अत्यचार करते नजर आ रहे है।

अंग्रेजों के अत्यचारों का डटकर मुकाबला करते दिखे रणबाली

वहीं इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने एक साहसी योद्धा ‘रणबाली’ का किरदार निभाया है, जो अपने लोगों की रक्षा के लिए अंग्रेजो से भिड़ते हुए नजर आ रहे है। वहीं तभी टीजर में रणबाली की पत्नी जयम्मा (रश्मिका मंदाना) की झलक देखी जा सकती है, जो इस संघर्ष में उनका बखूबी साथ देती है।

यहां देखिए Ranabaali Teaser

Ranabaali मूवी की रिलीज डेट

बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। यह फिल्म पहले 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। हालाँकि अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है। विजय-रश्मिका की यह फिल्म अब 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह भी देखें: Ranabaali: घुड़सवारी सीखने से लेकर नकली गोलाबारी के बीच प्रशिक्षण तक, रणबाली के लिए खूब पसीना बहा रहे विजय देवरकोंडा 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top