Ranabaali: साउथ के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म रणबाली के लिए खूब मेहनत कर रहे है। दरअसल उन्होंने घुड़सवारी, हथियार चलना और नकली गोलाबारी के बीच ट्रेनिंग…
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा अक्सर फैंस के बीच चर्चा में बने रहते है। वहीं अब प्रसंशक लंबे समय से इनकी फिल्म रणबाली (Ranabaali) का इंतजार कर रहे है। बता दे कि ये फिल्म विजय और उनके फैंस दोनों के लिए बेहद खास हों वाली है। दरअसल एक तो शादी के बाद ये विजय की पहली फिल्म होने वाली है, वहीं दूसरी बात इस फिल्म में ये अपनी पत्नी और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएँगे।
Ranabaali के लिए विजय देवरकोंडा की सख्त ट्रेनिंग
वहीं अब रणबाली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि देवरकोंडा इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर ने इस फिल्म के घुड़सवारी के मुश्किल सेशन सीखे। इन्होने हथियार चलाना सीखा और नकली गोलाबारी के बीच एक्शन सीन करने का भी प्रशिक्षण लिए।
देवरकोंडा ने Ranabaali के लिए किया फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन
इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि एक्टर ने इस फिल्म के लिए तगड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी किया। इन्होने चाकू से लड़ने की ट्रेनिंग ली और बॉडीबिल्डिंग भी की। सूत्र ने बताया कि देवरकोंडा ने ये सब इसलिए किया ताकि वे अपने किरदार में पूरी तरह से ढल सके और स्क्रीन पर हर एक एक्शन सीन बिल्कुल परफेक्ट लगे।
Ranabaali की रिलीज डेट
बता दे कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इसी साल सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दे कि इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
यह भी देखें: Cocktail 2 Trailer: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज





