Mahesh babu frist look from varanasi

Mahesh Babu के बर्थडे पर ‘Varanasi’ मूवी से सामने आया इनका फर्स्ट लुक, को-स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर की अनदेखी तस्वीर 

Mahesh Babu जल्द ही S.S. राजमौली की फिल्म ‘Varanasi’ में नजर आने वाल है। वहीं आज मेकर्स ने इस फिल्म से इनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है जो…

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू आज अपना 51वां जन्मदिन (Mahesh Babu Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर इनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला है। दरअसल इनके बर्थडे पर मेकर्स ने वाराणसी (Varanasi) मूवी से इनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Varanasi Movie से Mahesh Babu का फर्स्ट लुक

दरअसल महेश बाबू जल्द ही S.S. राजमौली की फिल्म वाराणसी (Varanasi) में नजर आएँगे। इस फिल्म में इन साथ प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में दिखेंगे। वहीं आज महेश के बर्थडे पर मेकर्स ने इस फिल्म से इनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।

दरअसल वाराणसी मूवी में महेश बाबू ‘रूद्र’ का किरदार निभांएगे। हाल ही में निर्माताओं ने इस फिल्म से इनका फर्स्ट लुक साझा किया है। सामने आई तस्वीरों में महेश को एक दमदार हीरो के लुक में देखा जा सकता है। इस दौरान उनके चेहरे पर एक हल्की सी स्माइल है और वे गहरी सोच में डूबे हुए नजर आ रहे है।

Mahesh babu first look from vaanasi

निर्माताओं ने बताया कैसा है Mahesh Babu का ‘रूद्र’ किरदार

वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “एस. एस. राजमौली की फिल्म वाराणसी से महेश बाबू की ‘रूद्र’ के रूप में पहली तस्वीरें। रूद्र का जन्म अपन से भी बड़े मकसद को पूरा करने के लिए हुआ है। उसे एक ऐसी किस्मत मिली है, जो उसने खुद नहीं चुनी है। वह हाजिर-जवाब है, वह सवेंदनशील है और जबरदस्त भी है। महेश ने इस किरदार में कंई खूबियाँ जोड़ी। जबरदस्त एक्टिंग तो कोई भी कर सकता है लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते है जो एक ही समय पर जबरदस्त और नाजुक भाव दिखा सकते है।”

“ये फ्रेम हमारे अफ्रीका के शेड्यूल से है और वहां की धरती ने हमे कुछ ऐसा दिया जो कोई सेट भी नहीं दे सकता था। किलिमंजारो और मसाई मारा के आसपास शूटिंग करते हुए मैं हैरान रह गया था। कुछ सवेरे ऐसे भी थे, जब मुझे लगा कि 1:43:1 IMAX फ्रेम भी उस चीज को नहीं समेट सकता था, जो हमारे सामने थी।

Mahesh Babu

प्रियंका चोपड़ा ने भी Mahesh Babu को किया बर्थडे विश

वहीं महेश बाबू के बर्थडे पर इनकी वाराणसी को-स्टार और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी इन्हे विश किया है। दरअसल PeeCee ने वाराणसी के सेट से एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बॉब। वाराणसी के साथ एक जबरदस्त एडवेंचर पर।”

यह भी देखें: Mahesh Babu ने भतीजे Jaya Krishna को डेब्यू फिल्म के लिए दी शुभकामनाएँ, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बारे में कही ये बात 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top