Love and War

Love and War से सामने आया विक्की कौशल का फर्स्ट लुक, 2nd पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट 

Love and War: संजय लीला भंसाली को मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love and War) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। गौरतलब है कि इस मूवी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले है। ऐसे में दर्शक इस फिल्म इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है। बीते दिन इस मूवी से रणबीर और आलिया का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया गया था, वहीं अब विक्की कौशल का फर्स्ट लुक साझा किया गया है।

विक्की कौशल का Love and War से 1st लुक पोस्टर

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने लव एंड वार से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में विक्की काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे है। हाथ में लाइटर और मुँह में सिगरेट दबाए वे सामने किसी को घूरते हुए नजर आ रहे है।

वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “नजरे मिलेंगी लेकिन हटेंगी नहीं। संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को, आपसे सिनेमाघरों में मिलते है।”

2nd पोस्टर में दिखा विक्की का अनदेखा अंदाज

वहीं इसके अलावा भी Love and War से विक्की का एक अन्य पोस्टर साझा किया गया है। इस पोस्टर में विक्की को को स्विमिंग पूल में बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान वे काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे है। पोस्टर में विक्की को हाथों में एक गुलदस्ता थामे देखा जा सकता है और इस दौरान वे एकटक सामने देख रहे है। लव एंड वार से विक्की के दोनों पोस्टर देखकर  अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मूवी में इनका किरदार काफी गंभीर होने वाला है।

भंसाली के साथ काम करना विक्की के लिए बड़े सपने के पुरे होने जैसा

बता दे कि इस फिल्म के जरिए विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे है। ऐसे में भंसाली के निर्देशन में काम करना उन्होंने किसी बड़े सपने के पुरे होने जैसे जैसा बताया है। दरअसल इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सच में, मेरी बकेट लिस्ट में से एक है। आपसे सिनेमाघरों में मिलते है।”

बता दे कि इससे पहले बीते दिन लव एंड वॉर से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का भी फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया गया था, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी थी। वहीं आज विकी का फर्स्ट लुक साझा किया है, जो फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है।

Love and War की रिलीज डेट

बताते चले कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी लव एंड वॉर को देखने के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल यह फिल्म अगले साल यानि 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version