Captain India

नेशनल अवार्ड जीतकर ‘Captain India’ के सेट पर पहुँचे कार्तिक आर्यन, टीम ने खास अंदाज में किया स्वागत 

Captain India: कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवार्ड जीता। वहीं इस शानदार जीत के बाद ये अपनी अपकमिंग फिल्म…

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही अपने 15 साल के करियर में अपना पहला नेशनल अवार्ड जीता।  दरअसल इन्हे ये अवार्ड इनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला। साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में कार्तिक ने भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई थी। वहीं अपना पहला राष्ट्रीय पुरष्कार जीतने के बाद कार्तिक जब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Captain India’ के सेट पर पहुंचे , तो वहां उनका शानदार स्वागत किया गया।

Captain India की टीम ने कार्तिक का किया जोरदार स्वागत

दरअसल हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Captain India’ के सेट पर पहुँचते है तो पूरी टीम सीटियाँ बजाकर उनका स्वागत करती है। इस दौरान कार्तिक खुद भी विस्सल बजाते नजर आ रहे है। इसके बाद वे केक काटते है और अन्य लोग उन्हें केक खिलाते है।

इस दौरान कार्तिक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें टीम की तरफ से मिला ये प्यारा सा सरप्राइज बेहद पसंद आया। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “वेलकम बैक कैप्टेन, कार्तिक आर्यन। Captain India की पूरी टीम को आप पर बहुत गर्व है। हम अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे है। नेशनल अवार्ड जीतने वाले डायरेक्टर से लेकर नेशनल अवार्ड जीतने वाले एक्टर तक का सफर।”

Captain India की शूटिंग कर रहे कार्तिक

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Captain India’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। इस फिल्म का निर्देशन ‘चक दे इंडिया’ फेम शिमित अमीन कर रहे है। वहीं इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और बवेजा स्टूडियो के बैनर तले किया जा रहा है।

कर्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड

बता दे कि कार्तिक आर्यन को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरष्कार में बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। वहीं अपने 15 साल के फ़िल्मी करियर में पहला राष्ट्रीय पुरष्कार जीतने के बाद कार्तिक काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने एक प्यारा सा नोट लिखते हुए अपने सफर के बारे में बात की थी।

कार्तिक ने लिखा, “ग्वालियर के उस Mumma’s Boy को प्यार और मुस्कान के साथ याद कर रहा हूँ, जिसने ऐसे माहौल में भी एक्टर बनने का सपना देखने की हिम्मत कि जहां लोग ऐसे सपनों पर हँसकर आगे बढ़ जाते है। आखिरकार मैंने वो पल देखा और जी लिया है… अभी भी नर्वसनेस और एक्साईटमेंट से सुन्न हूँ। एक छोटे से शहर के लड़के का सपना, देश के हर एक्टर का सपना और बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड… चंदू नहीं चैंपियन हूँ मैं।”

पहला नेशनल अवार्ड जीतकर भावुक हुए Kartik Aaryan

कार्तिक ने आगे लिखा, “मैं कबीर सर और साजिद सर का हमेशा आभारी और ऋणी रहूँगा कि उन्होंने बड़े पर्दे पर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर सर का किरदार निभाने की जिम्मेदारी सौंपी। यह सफर काफी मुश्किल था, लेकिन इसका परिणाम रसमलाई जितना ही मीठा है। मैं एक ही समय पर विनम्र और इमोशनल महसूस कर रहा हूँ। इस लंबे सफर में जो चीजें हमेशा मेरे साथ रही है वो- खुद पर मेरा भरोसा, मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरे माता-पिता का आशीर्वाद, इनका बिना शर्त का प्यार और साथ है।”

“जब मैं  हिम्मत हार जाता था तो हर मोड़ पर मेरे दोस्तों द्वारा हौंसला बढ़ाना, मेरी टीम जो मेरे काम को आसान बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करती है, इन सभी का शुक्रिया। इस मुश्किल सफर में मेरा साथ देने वाले हर व्यक्ति क धन्यवाद। मैं इस बड़े सम्मान को देश के हर पैरालंपियन और उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहूंगा जो नामुनकिन सपने देखने की हिम्मत रखते है और कभी हार नहीं मानते।”

FAQ

1)  कार्तिक आर्यन की डेब्यू मूवी ?

Answer: कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से डेब्यू किया था।

2) कार्तिक आर्यन को किस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिला ?

Answer: इन्हे फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला।

3) नेशनल अवार्ड जितने पर कार्तिक आर्यन का रिएक्शन ?

Answer: अपने करियर का पहला नेशनल अवार्ड जीतने के बाद कार्तिक काफी विनम्र और भावुक महसूस कर रहे थे।

4) कार्तिक आर्यन का बर्थ प्लेस ?

Answer: इनका जन्म ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था।

5) कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में ?

Answer: कार्तिक जल्द ही अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएँगे। इसके अलावा भी इनके पास ‘Captain India’ और ‘नागजिला’ सहित कंई फिल्में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version