Bollywood

Trisha Krishnan का CM विजय के लिए प्यार भरा पोस्ट, कहा- ‘उस इंसान हो हैप्पी बर्थडे जो…’

तमिल नाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय के बर्थडे पर एक्ट्रेस Trisha Krishnan ने कोई पोस्ट साझा नहीं किया था। परंतु अब एक दिन बाद एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है।

पूर्व अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (Chandrasekaran Joseph Vijay) ने बीते दिन अपना 52वां जन्मदिन मनाया। विजय के इस खास दिन पर उनके फैंस और कंई सेलेब्रिटीज ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएँ दी। हालाँकि फैंस को जिस पोस्ट को बेसब्री से इंतजार था, वो तो आई ही नहीं। दरअसल एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) हर साल विजय को अनदेखी तस्वीरें और प्यारे कैप्शंस के साथ विश करती है। हालाँकि इस साल उन्होंने विजय के बर्थडे पर कोई पोस्ट साझा नहीं किया, जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की अटकलें लगने लगी।

Trisha Krishnan के ने विजय के बर्थडे पर शेयर किया ये पोस्ट

दरअसल तृषा कृष्णन ने कल विजय के बर्थडे पर कोई पोस्ट साझा नहीं किया, जिसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे। परंतु अब एक दिन बाद एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश कर दिया है।

तृषा संग बर्थडे मनाते दिखे विजय

हाल ही में Trisha Krishnan ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विजय संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस दौरान दोनों को साथ में बैठे देखा जा सकता है। वहीं उनके सामने टेबल पर कंई केक रखे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “उस इंसान को हैप्पी बर्थडे, जिसकी वजह से साब कुछ इतना खास/सार्थक लगता है।”

विजय का पत्नी संगीता सोरनालिंगम के साथ तलाक

जानकारी के लिए बता दे कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने फरवरी 2026 में तमिलनाडु के एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर) और मानसिक क्रूरता सहित कंई गंभीर लगाए थे और कोर्ट से विजय संग अपनी 27 साल की शादी को खत्म करने की अपील की थी।

लंबे समय से जुड़ रहा विजय और Trisha Krishnan का नाम

गौरतलब है कि तृषा कृष्णन और विजय का नाम लंबे समय से एकसाथ जोड़ा जा रहा है। वहीं विजय की पत्नी द्वारा तलाक की अर्जी दायर करने के बाद यह बात और भी पक्की होती नजर आई। दरअसल विजय और तृषा कंई फिल्मों में साथ काम चुके है। वहीं पिछले काफी समय से ये दोनों अक्सर साथ नजर आते है, जिससे दोनों के रिलेशनशिप के कयास लगाए जाते है।

Trisha Krishnan विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंची थी। वहीं अब इन्होने सोशल मीडिया पर विजय के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version