Site icon Filmy Ghost

Jana Nayagan से थलापति विजय का दमदार लुक आउट, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म 

thalapathy vijay Jana Nayagan movie

Jana Nayagan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार (और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री) थलापति विजय लंबे समय से अपनी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल कहा जा रहा है कि यह फिल्म विजय की आखिरी फिल्म होगी, जिसकी वजह से फैंस के बीच इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। बता दे कि यह फिल्म सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से लंबे समय से अटकी हुई थी। परंतु अब इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है इसकी रिलीज का रास्ता क्लियर हो गया है।

Jana Nayagan से विजय का दमदार लुक

दरअसल हाल ही में खुद विजय ने अपनी इस फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में अभिनेता को काफी दमदार लुक में देखा जा सकता है। इसके साथ ही पोस्टर में उनके पीछे बड़ा सा A लिखा नजर आ रहा है और आगे सर्टिफाइड और कमिंग सून भी लिखे हुए देखा जा सकता है। इस पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाय जा सकता है कि इस मूवी को सेंसर बोर्ड की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला है।

यहाँ देखें  थलापति विजय की Jana Nayagan का पोस्टर

Jana Nayagan की रिलीज डेट

वहीं Jana Nayagan की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। दरअसल बीते दिन कनाडा के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट की तरफ इशारा किया था। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, “हमारे अपने थलापति विजय सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।” इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट में इस फिल्म की रिलीज डेट 24 जुलाई 2026 बताई थी।

यह भी देखें:

Exit mobile version