Sunny Deol Birthday

Sunny Deol Birthday: सनी के 69वें बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, रिलीज हुआ ‘सूर्या’ का धमाकेदार टीजर 

Sunny Deol Birthday: सनी देओल आज अपना 69वां बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या’ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल आज 19 अक्टूबर को अपना 69वां बर्थडे (Sunny Deol Birthday) मना रहे है। उनके इस खास दिन पर ढेरों फैंस ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं सनी के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग फिल्म सूर्या (Suryaa: Ant Se Aarambhh Tak) का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Sunny Deol Birthday पर रिलीज हुआ ‘सूर्या’ का टीजर

सूर्या के टीजर में सनी देओल एकदम रफ टफ लुक में नजर आ रहे है। दरअसल इस फिल्म में इन्होने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी की मौत के बाद मेडिकल सिस्टम का पर्दाफाश करने में लग जाता है। टीजर में सनी कहते है कि- “अगर कोई मामूली सी बीमारी लेकर उनके पास जाता है तो वे 5 लाख का बिल बनाते है, 25 टेस्ट कराते है। वहां डॉक्टर्स प्रिस्क्रिप्शन नहीं लिखते, कमीशन लिखते है।”

वहीं इस टीजर को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, “उन्हें लगा कि ये उसका अंत है लेकिन सूर्या के लिए ये उसकी शुरूवात थी। आप सब के नाम आज- सूर्या टीजर। देखिए, सोचिए, सतर्क रहिए और अगर कुछ गलत हो तो लड़िए।”

यहाँ देखिए Suryaa टीजर

इस दिन रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म

जानकारी के लिए बता दे कि ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का निर्देशन ऍम पदमकुमार ने किया है। वहीं दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट, लोकेश मुकुट और कमल मुकुट ने इसका निर्देशन किया है। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें: 25 Years Of Gadar: सनी देओल ने मनाया ‘गदर’ के 25 साल पुरे होने का जश्न, कहा- ‘प्यार की गड्डी चलती रहेगी’ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top