Madhuri Dixit की शादी को 27 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पति डॉ नैने के साथ एक अनदेखा वीडियो…
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ये अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ झलकियाँ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। वहीं आज माधुरी के लिए बेहद खास दिन है। दरअसल आज इनकी शादी को 27 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी इंगेजमेंट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है।
Madhuri Dixit की सगाई की तस्वीरें
दरअसल हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने की सगाई की कंई प्यारी सी तस्वीरें देखी जा सकती है।
एक तस्वीर में डॉ नेने माधुरी को रिंग पहनाते नजर आ रहे है, जबकि एक तस्वीर में दोनों को स्माइल करते प्यारा सा पोज देते देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान वाइट कलर के सूट में बेहद प्यारी लग रही थी, वहीं नेने ने ब्लैक सूट पहना था।
Madhuri Dixit ने लुटाया पति पर प्यार
इन तस्वीरें को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “आज से 27 साल पहले, बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस में, हमने एक-दूसरे का हाथ थामा और जिंदगी के एक शानदार सफर की शुरूवात की। हमें नहीं पता था कि लाइफ हमें कहाँ ले जाएगी लेकिन इतना जरूर पता था कि हम दोनों इस सफर को एकसाथ जीना चाहते है।
दो बेहतरीन बेटे, अनगिनत यादें, कुछ चुनौतियां, ढेर सारी हँसी और जीवन भर का प्यार। इन सब के बाद भी मैं तुमको ही चुनना चाहूँगा। हमारे इस खूबसूरत सफर के नाम और उन सभी चैप्टर्स के नाम जो अभी आने बाकि है। हैप्पी एनिवर्सरी माई लव, अनंत और उससे भी आगे।”
सेलेब्स ने दी बधाई
Madhuri के इस पोस्ट पर फैंस एक साथ-साथ कंई सेलेब्स ने भी कमेंट कर उन्हें विश किया है। फराह खान ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “आप दोनों कितने प्यारे है।” काजोल ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी ड्राप किए है। वहीं रितेश देशमुख, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी और चित्रांगदा सिंह सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए है।
जानकारी के लिए बता दे कि माधुरी दीक्षित ने 1999 में डॉ नेने से शादी की थी। वहीं इसके बाद ये दो बेटों अरिन और रेयान के पेरेंट्स बने।





