
Surbhi Jyoti: माँ बनने के बाद कुछ इस तरह चल रही सुरभि ज्योति की जिंदगी, तस्वीरें शेयर कर दिखाई झलक
कुबूल है और नागिन जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में काम कर चुकी एक्ट्रेस Surbhi Jyoti हाल ही में एक बेटी की माँ बनी है। वहीं अब एक्ट्रेस ने बताया कि माँ बनने के बाद उनकी जिंदगी कैसे चल रही है।
टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) इन दिनों अपनी लाइफ का बेस्ट फेज यानि मदरहुड एन्जॉय कर रही है। दरअसल सुरभि ने 13 जून को एक बेटी को जन्म दिया था। वहीं अब इन्होने पहली बार अपनी नन्ही राजकुमारी के साथ कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है, जिन्हे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Surbhi Jyoti ने शेयर की बेटी के साथ तस्वीर
एक तस्वीर में सुरभि ज्योति ने अपनी नन्ही परी को गोद में उठाया हुआ है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी बेटी को सीने से लगाए उन्हें खूब लाड-प्यार करते नजर आ रही है। वहीं एक फोटो में सुरभि की बेटी के नन्हे से हाथ देखे जा सकते है।
एक तस्वीर में अभिनेत्री अपनी माँ की गोद में सिर रखकर लेटे हुए नजर आ रही है। इस दौरान वे बिल्कुल एक छोटे से बच्चे की तरह लग रही है।
न्यू मॉम सुरभि ज्योति कुछ इस तरह रख रही अपना ख्याल
Surbhi Jyoti बेटी को जन्म देने के बाद धीरे-धीरे रिकवर कर रही है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस को पंजीरी लड्डू खाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बेबी गर्ल के कपडे और खिलौने भी दिखाए है। वहीं एक तस्वीर में अपने पति व एक्टर सुमित सूरी का हाथ थामे देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जिंदगी इन दिनों।”
2024 में सुमित सूरी संग रचाई थी शादी
बता दे कि Surbhi Jyoti ने 2024 में एक्टर सुमित सूरी संग शादी रचाई थी। वहीं शादी के करीब दो साल बाद ये कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने है।
सुरभि ज्योति के मशहूर टीवी सीरियल्स
बात करने Surbhi Jyoti की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्होने पंजाबी टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरूवात की थी। दरअसल इन्होने पंजाबी सीरियल ‘Akiyaan To Door Jayen Na’ से डेब्यू किया था।
हालाँकि इन्हे असली पहचान हिंदी टीवी सीरियल्स से मिली। इन्होने 2012 में ‘कुबूल है’ टीवी शो में जोया का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद इन्होने ‘कुबूल है 2’, ‘तन्हाईयाँ’, ‘ये जादू है जिन का’, ‘इश्कबाज’ और ‘नागिन’ सहित कंई मशहूर टीवी सीरियल्स में काम किया।
यह भी देखें: Surbhi Jyoti Daughter: न्यू मॉम सुरभि ज्योति ने शेयर की अपनी न्यूबोर्न बेबी गर्ल की पहली तस्वीर