Bollywood

क्या Salman Khan की फिल्म Maatrubhumi को CBFC से नहीं मिला सर्टिफिकेट, मेकर्स ने बताई सच्चाई 

दरअसल हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान की फिल्म Maatrubhumi को सेंसर बोर्डे से सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिसकी वजह से इसकी रिलीज को आगे बढ़ाया जा रहा है। हालाँकि अब मेकर्स ने खुद ऑफिशियली इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान जल्द ही फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) में नजर आने वाले है। यह फिल्म काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। वहीं बीते दिनों खबर आई थी कि सलमान खान की इस फिल्म को  सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने सर्टिफिकेट देने से मना का दिया है, जिसकी वजह से इसकी रिलीज को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं अब निर्माताओं ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।

क्या Maatrubhumi को नहीं मिला CBFC सर्टिफिकेट ?

दरअसल हाल ही में सलमान खान फिल्म्स द्वारा अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि मातृभूमि के सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने की खबर पुरी तरह से झूठी और बेबुनियाद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक इस फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेजा भी नहीं गया है।

Maatrubhumi के मेकर्स ने लोगों से की ये रिक्वेस्ट

दरअसल सलमान खान फिल्म्स की तरफ से जो पोस्ट शेयर किया गया है, उसमें लिखा है- “ऐसे सभी दावे गलत है, जिनमें कहा गया है कि मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को CBFC के साथ किसी समस्या का सामना करना पड़ है या CBFC ने इसके सर्टिफिकेट को होल्ड पर रहा है। इस फिल्म को अभी सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजा भी नहीं गया है। इसलिए ऐसी सभी खबरें सरासर गलत है।”

“हम मीडिया और लोगों से रिक्वेस्ट करते है कि बिना पुष्टि वाली जानकारी शेयर न करें। फिल्म से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल अपडेट सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल चैनल्स द्वारा साझा की जाएगी।”

सच्ची घटना पर आधारित है सलमान खान की Maatrubhumi

बता दे कि सलमान खान की फिल्म (Maatrubhumi:May War Rest In Peace) एक वॉर एक्शन ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान ने कर्नल बी.  संतोष बाबू का किरदार निभाया है। अपूर्वा लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी।

यह भी देखें:

  1. Dhindhora 2: कविता मामी के साथ दिखे टीटू मामा, भुवन बाम ने शुरू की ‘ढिंढोरा 2’ की शूटिंग 
  2. Vicky-Katrina Unseen Photo: विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर, कहा- ‘बारिश और तुम’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version