सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘Suryaa’ से इनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में एक्टर…
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या (Suryaa) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल ये जल्द ही एम पदमकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्या में नजर आएँगे। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट मोशन पोस्टर जारी किया गया है, इसके साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Suryaa से सनी देओल का लुक
सूर्या के मोशन पोस्टर में सनी देओल को एकदम दमदार लुक में देखा जा सकता है। बढ़ी हुई दाढ़ी, मुँह में सिगरेट दबाए ये काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे है। वहीं इसके बाद वीडियो में लिखा नजर आता है कि- “अतीत और वर्तमान के बीच उलझा हुआ, यह सच का पता लगाता है।”
इस दिन रिलीज होगी सनी देओल की Suryaa
जानकारी के लिए बता दे कि सूर्या का निर्देशन ऍम पदमकुमार ने किया है। वहीं कमल मुकुट, दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सनी की अपकमिंग फिल्में
बता दे कि सनी देओल पिछली बार फिल्म ‘बँटवारा 1947’ में नजर आए थे। वहीं अब ये जल्द ही नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएँगे। इसमें इन्होने हनुमान का किरदार निभाया है। यह फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी जरूर देखें: Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा की लाइफ से जुड़े 5 अनसुने किस्से, जिन्हे शायद ही आप जानते होंगे
Bandar Movie Release Date: बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान





