Shehnaaz Gill Fan: दरअसल एक फैन ने अपने सीने पर शहनाज गिल का टैटू बनवाया। एक्ट्रेस ने अपने इस फैन से मुलाकात की और…
एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म सिंह वर्सेज कौर 2 (Singh Vs Kaur 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल इस फिल्म में ये गिप्पी ग्रेवाल के साथ लीड रोल में है। 11 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं हाल ही में शहनाज के जबरे फैन (Shehnaaz Gill Fan) ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर वे हैरान रह गई।
Shehnaaz Gill Fan ने बनवाया उनका टैटू
दरअसल एक फैन ने अपनी सीने पर शहनाज गिल का टैटू बनवाया था। एक्ट्रेस ने जब अपने इस क्रेजी फैन से मुलाकात कि तो वे हैरान रह गई। दरअसल एक्टर ने उस शख्श से पूछा कि- आपने मेरा टैटू क्यों बनवाया है ? इस पर आदमी ने जवाब दिया कि- मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूँ, इसलिए मैंने आपका टैटू बनवाया है। इसके बाद शहनाज ने अपने उस फैन को थैंक्यू भी कहा। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
वायरल हुआ Shehnaaz Gill Fan का ये वीडियो
Shehnaaz Gill Fan का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो भागों में बंट गए। कंई यूजर्स ने इस फैन की तारीफ की है तो कंई अन्य लोगों का कहना है कि इस इंसान को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

शहनाज गिल की प्रोफेशनल लाइफ
वहीं बात करें शहनाज गिल की प्रोफेशनल लाइफ कि तो ये पंजाबी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है। इन्होने काला शाह काला, हौंसला रख, रन्ना च धन्ना सहित कंई पंजाबी फिल्मों में काम किया है। पंजाबी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद इन्होने साल 2019 में सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था, जिसके बाद ये काफी चर्चा में आ गई थी।
वहीं बिग बॉस के बाद शहनाज ने साल 2023 में सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद इन्होंने ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’, और ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ सहित कंई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।





