Eetha Release Date: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ अब 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। पहले यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन मैडॉक फिल्म्स ने 11 अगस्त 2026 को रिलीज़ डेट बदलने की घोषणा की। यह बायोपिक मराठी तमाशा और लावणी नृत्यांगना विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है।
श्रद्धा कपूर की मूवी Eetha Release Date
जानकारी दे कि श्रद्धा कपूर पिछले काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। दरअसल इस फिल्म का बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र के भोर इलाके में शूट हुआ था, जिसकी बीटीएस तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थी।
रिलीज़ डेट में बदलाव
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक पोस्ट में इसे 28 अगस्त 2026 की रिलीज़ बताया था। बाद में मैडॉक फिल्म्स ने 11 अगस्त 2026 को घोषणा की कि फिल्म अब 4 दिसंबर 2026 को आएगी। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के मुताबिक यह बदलाव रक्षाबंधन वीकेंड पर यश की फिल्म टॉक्सिक से टकराव से बचने के लिए किया गया।

Eetha मूवी की कास्ट व डायरेक्टर
Eetha मूवी को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आएँगे।
क्या आप श्रद्धा कपूर की इस फिल्म के लिए उत्साहित है, कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताए।
यह भी जरूर देखें:
- 13 Years Of Aashiqui 2: मोहित सूरी ने मनाया ‘आशिकी 2’ के 13 साल पुरे होने का जश्न, श्रद्धा कपूर ने किया ये कमेंट
- 2 Years Of Munjya: अभय वर्मा-शरवरी ने मनाया ‘मुँज्या’ के दो साल पुरे होने का जश्न, बीटीएस तस्वीरें शेयर कर दर्शकों का जताया आभार
विठाबाई नारायणगांवकर कौन थीं
ईथा मराठी लावणी और तमाशा की मशहूर कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की ज़िंदगी पर आधारित बायोपिक है। उन्हें तमाशा एक्सप्रेस नाम से भी जाना जाता था। महाराष्ट्र सरकार ने 2006 में उनकी याद में विठाबाई नारायणगांवकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शुरू किया था।
फिल्म की टीम
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं, जिन्होंने छावा बनाई थी। इसे मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस ने बनाया है। श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी फिल्म में हैं।





