Sanjay Dutt birthday

Sanjay Dutt ने पत्नी और बच्चों संग मनाया 67वां बर्थडे, सामने आई खूबसूरत फैमिली फोटोज 

Sanjay Dutt 67th Birthday: संजय दत्त का आज  बर्थडे है। दरअसल आज ये 67 साल के हो गए है। एक्टर ने अपना ये खास दिन…

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अक्सर अपने फैंस के बीच चर्चा में बने रहते है। वहीं आज 29 जुलाई को संजय अपना 67वां बर्थडे (Sanjay Dutt 67th Birthday) मना रहे है। इस खास दिन पर दुनियाभर से इनके फैंस और कंई सेलेब्रटीज ने इन्हे शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए इन्हे बर्थडे विश किया है।

Sanjay Dutt 67th Birthday

सामने आई तस्वीर में संजय दत्त को अपनी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चों बेटी इकरा और बेटे सहारन के साथ अपना जन्मदिन मनाते देखा जा सकता है। इस तस्वीर में पूरी फैमिली प्यारा सा पोज नजर रही है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

दरअसल इस पोस्ट के कैप्शन में मान्यता दत्त ने लिखा, “आप मेरे सबसे बड़े आशीर्वाद, मेरी ताकत और मेरी खुशी की जगह हो। मेरी जिंदगी को प्यार और हँसी से भरने के लिए और हमेशा मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया। मैं प्रार्थना करती हूँ कि यह साल आप लिए अच्छी सेहत, खुशियाँ और वह सारी सफलता लेकर आए, जिसके आप हकदार हो। मैं आपसे आज, कल और हमेशा के लिए प्यार करती हूँ। हैप्पी बर्थडे।”

Sanjay Dutt 67th birthday

Sanjay Dutt 67th Birthday पर उनके जुड़वाँ बच्चों ने शेयर की ये तस्वीरें

वहीं संजय के जुड़वाँ बच्चों ने भी प्यारे से पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें (Sanjay Dutt 67th Birthday) बर्थडे विश किया है। संजू बाबा की बेटी इकरा दत्त ने अपने बचपन की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा, हमेशा मेरा साथ देने, मुझे सपोर्ट करने और मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आपका शुक्रिया। मैं बहुत शुक्रगुजार हूँ कि आप मेरी जिंदगी में है और मैं उम्मीद करते हूँ कि आपका बर्थडे खुशियों और प्यार से भरा हो। आई लव यू पापा।”

बेटे सहारन दत्त ने लिखा, “दुनिया के सबसे अच्छे पापा को हैप्पी बर्थडे। हमेशा मेरा साथ देने, मुझे सपोर्ट करने और मुझे प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। आपके अच्छे स्वास्थ्य, अपार खुशियों और आने वाले कंई शानदार वर्षों की कामना करता हूँ। लव यू।”

Sanjay Dutt twins
(Sanjay Dutt 67th Birthday पर उनके जुड़वाँ बच्चों का पोस्ट)

त्रिशाला दत्त ने भी यूं किया पापा को बर्थडे विश (Sanjay Dutt 67th Birthday)

संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। त्रिशाला ने लिखा, “मेरी आत्मा के एक हिस्से को हैप्पी बर्थडे। आई लव यू, पापा।”

जानकारी के लिए बता दे कि त्रिशाला संजय और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी है, जो न्यूयॉर्क में मनोचिकित्सक (Psychotherpist) है।

Sanjay Dutt elder daughter

यह भी देखें: Arjun Kapoor के बर्थडे पर बहन अंशुला कपूर ने दी शुभकामनाएँ, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात 

Arjun Rampal Daughter: बेटी मायरा के 21वें बर्थडे पर भावुक हर अर्जुन रामपाल, कहा- ‘पता नहीं चला कब इतनी बड़ी हो गई’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top