
Arjun Rampal Daughter: बेटी मायरा के 21वें बर्थडे पर भावुक हर अर्जुन रामपाल, कहा- ‘पता नहीं चला कब इतनी बड़ी हो गई’
Arjun Rampal Daughter: एक्टर अर्जुन रामपाल की छोटी बेटी मायरा 21 साल को हो गई है। वहीं इस खास मौके पर वे अर्जुन भावुक नजर आए। दरससल उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनकी नन्ही से बेटी कब इतनी बड़ी हो गई।
दरअसल हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी मायरा के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन अपनी बेटी मायरा (Arjun Rampal Daughter) को हग और किस करते नजर रहे है। वहीं इसमें कुछ तस्वीरें मायरा के बचपन की भी है।
बेटी के बर्थडे पर अर्जुन ने लिखा प्यारा नोट (Arjun Rampal Daughter)
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी बेटी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “मेरी प्यारी, मायपी। आज तुम 21 साल की हो गई हो और मुझे पता ही नहीं चला कि तुम कब इतनी बड़ी हो गई। मुझे तुम पर बेहद गर्व है, जिंदगी की रफ्तार धीमी करने के लिए और थोड़ा रुककर खूबसूरत यादें बनाने के लिए। मेरी प्यारी बच्ची, तुम हमेशा मेरी छोटी सी बच्ची रहोगी। हैप्पी बर्थडे मेरी जान। ये दुनिय हमेशा तुम्हारे लिए अवसरों से भरी रहे।”

Arjun Rampal की पहली शादी और बच्चे
बता दे कि अर्जुन रामपाल ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इसके बाद ये दोनों 2002 में एक बेटी महिका रामपाल के पेरेंट्स बने, वहीं 2005 में इन्होंने अपनी छोटी बेटी मायरा रामपाल (Arjun Rampal Daughter) का स्वागत किया। हालाँकि अर्जुन और मेहर की शादी लंबे समय तक नहीं चली और 2019 में इनका तलाक हो गया था।
गर्लफ्रेंड से दो बेटों के पिता बने है Arjun Rampal
वहीं तलाक के बाद अर्जुन रामपाल साउथ अफ्रीका की मॉडल और डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में है। इन्होने अभी तक शादी तो नहीं की लेकिन सगाई जरूर कर ली है। बता दे कि अर्जुन और गैब्रिएला दो बेटों के पेरेंट्स है। इनके पहले बेटे का जन्म 2019 में हुआ, जिसे इन्होने एरिक रामपाल नाम दिया है, वहीं छोटे बेटे का जन्म 2023 में हुआ, जिसे ये आरिव रामपाल कहकर पुकारते है।
यह भी देखें: 13 Years Of Aashiqui 2: मोहित सूरी ने मनाया ‘आशिकी 2’ के 13 साल पुरे होने का जश्न
