Bollywood

Sambhavna Seth Babies: सरोगेसी के जरिए जुड़वाँ बच्चों की माँ बनी संभावना सेठ, ऑपरेशन थिएटर में फूट-फूट कर रोई एक्ट्रेस 

Sambhavna Seth Babies: 8 IVF फेल होने और मिसकैरेज का दर्द झेलने के बाद एक्ट्रेस संभावना सेठ अब सरोगेसी के जरिए माँ बन चुकी है। वहीं अपने बच्चों के जन्म के समय एक्ट्रेस फूट-फूट कर रोई और…

फिल्म अभिनेत्री संभावना सेठ शादी के 10 साल बाद माँ (Sambhavna Seth Babies) बन चुकी है। बता दे कि इन सालों में संभावना माँ बनने के लिए हर संभव प्रयास कर चुकी थी। दरअसल इनका 8 बार IVF फेल हो चूका है, इसके अलावा ये कंई बार मिसकैरेज का दर्द भी झेल चुकी है। वहीं अब इन्होने माँ बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया है।

जुड़वाँ बच्चों की माँ बनी संभावना सेठ (Sambhavna Seth Babies)

दरअसल कुछ समय पहले ही संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी है। दरअसल दोनों ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ये जुड़वाँ बच्चों एक बेबी गर्ल और एक बेबी बॉय के पेरेंट्स बने है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस साल महा दीवाली जल्दी आ गई। लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए। हमारा दिल कृतज्ञता से भरा है। हर-हर महादेव।”

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएँ

वहीं जैसे ही संभावना और अविनाश ने अपने पेरेंट्स (Sambhavna Seth Baby) बनने की जानकारी दी तो उन्हें बधाईयां देने वालों का ताँता लग गया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। फिल्ममेकर फराह खान ने लिखा, “कितनी शानदार न्यूज है। मैं जानती हूँ कि तुम यह कितना चाहती थी। ढेर सारा प्यार।” गौहर खान ने लिखा, “Awww, भगवान आप दोनों और बच्चों पर आशीर्वाद बनाए रखे। गजराज राव ने लिखा, ‘समस्त परिवार को बधाई और शुभकामनाएँ।’

संभावना सेठ ने शेयर किया बच्चों के जन्म का व्लॉग

इसके अलावा संभावना सेठ ने अपने बच्चों के जन्म के समय का एक व्लॉग भी शेयर किया है। व्लॉग में एक्ट्रेस ने अपने घर से लेकर बच्चों के जन्म तक का हर पल बखूबी दिखाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने बच्चों के जन्म के समय ऑपरेशन थिएटर में ही रोने लग जाती है। तमाम संघर्षों और जद्दोजहद के बाद वे पहली बार अपने बच्चों को गोद में लेने के बाद  फूट-फुट कर रोइ, इस दौरान उनके पति अविनाश द्विवेदी उन्हें संभालते नजर आए।

यहाँ देखें Sambhavna Seth Babies का व्लॉग

यह भी देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version