
Anupam Kher Mother: अनुपम खेर ने माँ दुलारी के बर्थडे पर शेयर की कंई अनदेखी फैमिली फोटोज
Anupam Kher Mother: अनुपम खेर माँ दुलारी खेर के बर्थडे पर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते नजर आए। दरअसल इन्होने अपनी कंई थ्रोबैक फैमिली फोटोज साझा…
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। ये अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स अपने फैंस के साथ साझा करते रहते है। वहीं आज इनकी माँ (Anupam Kher Mother) दुलारी खेर का बर्थडे है। बता दे कि अनुपम अपनी माँ के बेहद करीब है और अक्सर इनके साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते है।
Anupam Kher Mother Birthday Special
वहीं आज अनुपम ने अपनी माँ दुलारी के बर्थडे पर अपने बचपन से लेकर अब तक की कंई अनदेखी तस्वीरें साझा की है। पहली तस्वीर एक कोलाज है। इस तस्वीर में एक तरफ छोटे से अनुपम को अपनी माँ की गोद में देखा जा सकता है, जबकि दूसरी तस्वीर अभी की।
माँ के बर्थडे पर अनुपम खेर ने शेयर की खूबसूरत फैमिली फोटोज
एक तस्वीर में अनुपम और उनके भाई राजू खेर दोनों अपनी माँ की गोद में लेटे नजर आ रहे है। एक तस्वीर में दुलारी को अपने पोते सिकंदर खेर के साथ देखा जा सकता है। वहीं अन्य तस्वीरों में भी एक्टर को अपनी माँ और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ देखा जा सकता है।
अनुपम खेर ने दुलारी को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत माँ
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम ने अपनी माँ के लिए एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे प्यारी माँ दुलारी, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आप हमारे जीवन में ईश्वर का सबसे सुंदर आशीर्वाद है। आपका प्यार, आपका त्याग, आपकी सीख, आपका धैर्य और हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े रहने का आपका जज्बा मुझे जीवन भर प्रेरित करता रहा है।
आपने मुझे सिर्फ जीवन ही नहीं दिया बल्कि जीवन जीना भी सिखाया। लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में हिम्मत न हारना और सफलता मिलने पर विनम्र रहना मैंने ये सब आपसे ही सीखा है। आज मैं जो भी हूँ जितना भी प्यार और सम्मान मुझे मिला है, उसमें आपकी दुआओं और आशीर्वाद का सबसे बड़ा योगदान है। मेरी हर सफलता के पीछे आपकी तपस्या और आपका विश्वाश खड़ा है। मैं ईश्वर का जितना धन्यवाद करूं कि उसने मुझे आपकी कोख से जन्म लेने का सौभाग्य दिया।”
अनुपम ने आगे लिखा, “भगवान आपको लंबी, स्वस्थ, खुशियों से भरी और प्रेममय जिंदगी दे और अगर जन्मों का कोई सिलसिला होता ही तो हर जन्म मुझे आपकी संतान बनने का सौभाग्य मिले। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ माँ। आप दुनिया की सबसे प्यारी माँ है। आपका बिट्टू।”
यह भी देखें: Katrina Kaif: ‘गजपति कुलपति को सर्दी हो गई है…’,कैटरीना ने बेटे विहान और पति विक्की कौशल संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें