बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए Captain Smit Machchhar की हिम्मत को सलाम किया है वहीं शाहरुख खान ने भी…
भारतीय पायलट स्मित मच्छर के साहस को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। दरअसल हाल ही में फ्लाईदुबई के इस पायलट पर इनके ही को-पायलट ने जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे विमान में सवार लगभग 174 यात्रियों की जान खतरें में आ गई थी। हालाँकि इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भी Captain Smit Machchhar ने अदम्य साहस दिखाते हुए विमान को कंट्रोल किया और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
सलमान खान का Captain Smit Machchhar को सलाम
कैप्टेन स्मित मच्छर के इस साहस को दुनिया सलाम का रही है। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर इनसे बातचीत की थी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। वहीं अब कंई बॉलीवुड सितारों ने भी पोस्ट शेयर करते हुए इनके जज्बे सलाम किया है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने देर रात अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी। हम सब आपको सैल्यूट करते है। आपके साथ उड़ान भरना सुखद अनुभव होगा। वेल डन ब्रो, कैप्टेन स्मित मच्छर।”

शाहरुख खान ने की Captain Smit Machchhar के जल्द ठीक होने की कामना
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने कुछ समय पहले एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्टेन के हौंसले को सलाम किया है। शाहरुख ने लिखा, “कैप्टेन स्मित मच्छर, जब सबसे ज्यादा जरुरत थी, तब आप मजबूती से खड़े रहे। मुश्किल हालात का सामना करना और अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाना आसान नहीं होता। लेकिन आपने फ्लाइट में सवार लोगों की सुरक्षा के लिए ठीक ऐसा ही किया और हम सबको दिखाया की एक कैप्टेन होने का मतलब क्या होता है। यह साहस और कर्त्तव्यनिष्ठा का एक सच्चा उदाहरण है। आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ, पुरे देश को आप पर गर्व है।”

संजय दत्त का पोस्ट
संजय दत्त ने लिखा, “Captain Smit Machchhar को दिल से सैल्यूट। अकल्पनीय डर के उस पल में, आपने इतनी सारी जिंदगियों को बचाने के लिए हिम्मत जुटाई। आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
तमन्ना भाटिया की Captain Smit Machchhar की तारीफ
तमन्ना भाटिया ने लिखा, “जरा सोचिए, आपको चोट लगी है, आप खुद अपनी लाइफ के लिए लड़ रहे हो और इसके बावजूद भी आप उन 174 लोगों के बारे में सोच रही हो जो आप पर निर्भर है। कैप्टेन स्मित मच्छर, बहुत सारी रिस्पेक्ट आपके लिए। आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।”
ये सितारे भी कर रहे Captain Smit Machchhar के जल्द स्वस्थ होने की कामना
वहीं इसके अलावा भी करण जौहर, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, शनाया कपूर और जान्हवी कपूर सहित कंई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर कैप्टेन स्मित मच्छर के जल्द ठीक होने की कामना की है।





